7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरोपः भाजपा विधायक ने 1000 करोड़ की जमीन 90 करोड़ में खरीदी

BJP MLA accused of scam: आरोप में कहा गया है कि भोपाल, जबलपुर और कटनी में 310 एकड़ जमीन कौडिय़ों के भाव में खरीदी। जिन जमीनों का बाजार मूल्य जब करीब 1000 करोड़ था, उनका सौदा पाठक ने करीब 90 करोड़ में कैसे कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jan 16, 2025

BJP MLA accused of scam

BJP MLA accused of scam: विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक पर सहारा समूह की बेशकीमती जमीन खरीदी में भ्रष्टाचार के आरोप हैं। यह आरोप समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने लगाए हैं। बुधवार को कहा, पाठक ने भोपाल, जबलपुर और कटनी में 310 एकड़ जमीन कौडिय़ों के भाव में खरीदी। जिन जमीनों का बाजार मूल्य जब करीब 1000 करोड़ था, उनका सौदा पाठक ने करीब 90 करोड़ में कैसे कर लिया।

आरोप यह भी: सुप्रीम कोर्ट ने 4 जून 2014 में आदेशित किया था कि सहारा समूह की स्वामित्व वाली संपत्तियां बेची जा सकती हैं। बशर्ते पैसा सेबी-सहारा के ज्वाइंट अकाउंट में डाला जाए। आरोप है कि पाठक की पारिवारिक स्वामित्व वाली कंपनियों ने जमीन खरीदी का पैसा सहारा के प्रमोटर्स के खाते में डाल दिया। सपा ने आरोप लगाया है कि भाजपा विधायक संजय पाठक ने जमीनों की रजिस्ट्री करवाने में भी स्टाम्प चोरी की है।

इस तरह सौदेबाजी

भोपाल (11 मील चौराहा)
एकड़: 110 सौदा: वर्ष 2022 मार्केट रेट: करीब 600 करोड़ सौदा हुआ: 48 करोड़

जबलपुर- (गोरखपुर, तेवर)
एकड़ : 100 सौदा : साल 2022 मार्केट रेट : करीब 200 करोड़ सौदा हुआ : 20 करोड़

कटनी (चाका बाईपास)
एकड़ : 100 सौदा : साल 2023 मार्केट रेट : करीब 180 करोड़ सौदा हुआ: 22 करोड़ इस तरह सौदेबाजी

(पत्रिका ने विधायक पाठक से संपर्क की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।)