26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेतो में दवाई छिड़कने वाली मशीन से घरों को सैनेटाइज करने खुद मैदान में उतरे भाजपा विधायक,देखें वीडियो

हुज़ूर विधान सभा के विभिन्न मंडलो में स्थापित सामुदायिक रसोइयों से प्रतिदिन 24 हज़ार जरूरतमंदों को भोजन एवं राशन पहुंचा रहे है

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Amit Mishra

Apr 13, 2020

खेतो में दवाई छिड़कने वाली मशीन से घरों को सैनेटाइज करने खुद मैदान में उतरे भाजपा विधायक

खेतो में दवाई छिड़कने वाली मशीन से घरों को सैनेटाइज करने खुद मैदान में उतरे भाजपा विधायक

भोपाल। कोरोना संकट के दौरान मानव सेवा की अलग अलग तस्वीर देखने को मिल रही है।कोरोना वायरस महामारी को रोकने आम जनता से लेकर जनप्रतिनिधि के साथ जिला प्रशासन , संस्था और शासकीय कर्मचारी लगे हुए है जिससेे की इस महामारी को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए रविवार को हुज़ूर विधान सभा के विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा विधान सभा के नीलबड़ के नीलकंठ कॉलोनी में घर घर जाकर घरों को खुद सैनेटाइज किया।

वार्डो में सैनेटाइज किया जा रहा
विधान सभा क्षेत्र के घर घर को सैनेटाइज करने में विधायक खुद मैदान में उतरे। विधायक रामेश्वर शर्मा ने रविवार को नीलबड़ की नीलकंठ कॉलोनी के घरों को खुद सेनेटाइज किया। इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि हुज़ूर विधान सभा के हर घर को सैनेटाइज किये जाने की प्रक्रिया निरन्तर जारी है।







हमारी सबकी जिम्मेदारी है
विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि नगर निगम भोपाल द्वारा भी सैनेटाइज कराया जा रहा है परंतु यह हमारी सबकी जिम्मेदारी है कि हम उनका सहयोग करें। विधायक शर्मा ने कहा कि हुज़ूर विधान सभा के सभी 13 नगर निगम वार्डो में सैनेटाइज किया जा रहा है।

उत्तम तरीके से संचालित हो रही
विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि अभी तक हम लगभग 25 हज़ार घरों को सैनेटाइज कर चुके है यह प्रक्रिया निरन्तर जारी रहेगी। विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि सैनेटाइज व्यवस्था के लिए किसान बंधुओ का भरपूर सहयोग मिल रहा है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि किसान बंधुओ ने हमें खेतो में दवाई छिड़कने वाली मशीन उपलब्ध कराई है, जिसके सहयोग से सैनेटाइज व्यवस्था बहुत ही उत्तम तरीके से संचालित हो रही है।

भोजन एवं राशन भी पहुंचाया जा रहा
विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि विभिन्न मंडलो में स्थापित सामुदायिक रसोइयों से प्रतिदिन हज़ारो जरूरतमंदों को भोजन एवं राशन भी पहुंचाया जा रहा है।