
shivraj singh chouhan
पांच मार्च को शिवराज का 65वां जन्मदिन है। विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा नेतृत्व ने जब प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. मोहन यादव का चयन किया, तब शिवराज को लेकर यह संकेत मिलने लगे थे कि उन्हें अब केंद्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। शनिवार को यह साफ हो गया कि शीर्ष नेतृत्व उन्हें राष्ट्रीय फलक पर ले जाना चाहता है। उनके नाम की घोषणा के साथ ही विदिशा के माधवगंज चौक पर आतिशबाजी हुई।
अटल के उत्तराधिकारी
1990 तक शिवराज विदिशा से भोपाल तक पहचान बना चुके थे। वे पैदल गांव-गांव जाते, लोग उन्हें पांव-पांव वाले भैया कहते थे। पूर्व पीएम वाजपेयी के त्यागपत्र देने से खाली हुई विदिशा से 1991 में वे जीते। तब से 4 बार सांसद रहे।
-2018 में भाजपा सत्ता से बेदखल हुई तो शिवराज चुप नहीं बैठे। वे सक्रिय रहे। यही कारण रहा 2020 में सत्ता परिवर्तन के बाद वे चौथी बार सीएम बने।
-शिवराज के चुनाव के दौरान दिए कई बयान चर्चा में रहे। उन्होंने कहा था, वे फिनिक्स पक्षी की तरह हैं, जो मरकर राख से फिर जिंदा हो जाएंगे।
-18 साल तक सीएम रहने के बाद भी उनकी पकड़ प्रदेश में निचले स्तर है। जनता में उनकी सहजता की अलग छाप है।
BJP First Candidate List: पहली लिस्ट जारी
जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं को मौका दिया गया है। वहीं, कई मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए गए हैं। बीजेपी ने एमपी की 24 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। वहीं 5 लोकसभा सीटों को होल्ड किया गया है। बता दें कि मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया को उम्मीदवार बनाया है। यहां से केपी यादव का टिकट काट दिया गया है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को विदि।शा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, रीवा लोकसभा सीट से फिर से जनार्दन मिश्रा को टिकट मिला है। मंडला लोकसभा सीट से फग्गन सिंह कुलस्ते को फिर से टिकट दिया गया है।
Published on:
03 Mar 2024 08:01 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
