scriptभाजपा के दिग्गज नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर | bjp senior leader mohammad saleem qureshi passed away | Patrika News
भोपाल

भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

भाजपा के कद्दावर लोगों में शामिल थे मोहम्मद सलीम कुरैशी…। जनता पार्टी के दौर से भाजपा से जुड़े थे…। भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे…।

भोपालJan 16, 2024 / 10:29 am

Manish Gite

bjp.jpg

भाजपा नेता के निधन से प्रदेश में शोक की लहर।

BJP senior leader passed away. मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता एवं भारतीय जनता पार्टी के फाउंडर मेंबर मोहम्मद सलीम कुरैशी का निधन हो गया। कुरैशी के निधन से प्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार दोपहर में कुरैशी को सुपुर्दे खाक किया जाएगा।
मध्यप्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता मोहम्मद सलीम कुरैशी का सोमवार देर रात को इंतकाल हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार सेफिया कॉलेज रोड स्थित बड़ा बाग कब्रिस्तान में किया जाएगा। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा के दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मोहम्मद सलीम कुरैशी भाजपा के काफी सीनियर नेता थे। वे मध्यप्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं उर्दू अकादमी के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। मोहम्मद सलीम कुरैशी अविभाजित जनता पार्टी के समय से राजनीति में जुड़े हुए रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के फाउंडर सदस्य भी थे।
सलीम कुरैशी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रदेश उर्दू अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे और मध्यप्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सलीम कुरैशी जनता पार्टी से लेकर भाजपा में कई पदों पर रहे।

Hindi News/ Bhopal / भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

ट्रेंडिंग वीडियो