19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा का पूर्व सीएम पर तंज : हितेश वाजपेयी बोले- ‘बंगले में बैठकर राजनीति करते हैं कमलनाथ… उनकी स्थिति बहुत खराब है’

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हितेश वाजपेई ने कहा, 'कमलनाथ शिकारपुर बंगले में बैठकर राजनीति करते हैं। उनसे चलते बनता नहीं, खड़े होते बनता नहीं, रैली सभाओं में जाते नहीं, रात्रि विश्राम करते नहीं, नीले हेलीकाप्टर में बैठे और काले हवाई जहाज से वापस आ गए। उनकी स्थिति बहुत खराब है।'

2 min read
Google source verification
Dr hitesh vajpayee attack on kamalnath

भाजपा का पूर्व सीएम पर तंज : हितेश वाजपेयी बोले- 'बंगले में बैठकर राजनीति करते हैं कमलनाथ... उनकी स्थिति बहुत खराब है'

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर प्रदेश में सक्रीय सभी राजनीतिक दल पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी 'जन आशीर्वाद यात्रा' के जरिए प्रदेश की जनता के बीच पहुंच रही है। यात्रा आगामी 12 सितंबर यानी कल मध्य प्रदेश के शहडोल पहुंचेगी। जिले से गुजरने वाली जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ हितेश वाजपेयी शहडोल पहुंचे। यहां एक तरफ तो डॉ. वाजपेयी ने यात्रा की तैयारियों से जुड़ी जानकारी दी तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर भी तीखा हमला बोला।

मंगलवार को जिले में आने वाली भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने शहडोल पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर हितेश वाजपेयी ने यात्रा के संबंध में जानकारी देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, 'कमलनाथ शिकारपुर स्थित अपने बंगले में बैठकर राजनीति कर रहे हैं। उनसे चलते बनता नहीं, खड़े होते बनता नहीं, रैली सभाओं में जाते नहीं, रात्रि विश्राम करते नहीं, नीले हेलीकाप्टर में बैठकर गए और काले हवाई जहाज से वापस लौट आए। उनकी स्थिति बहुत खराब है।'

यह भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह ने मंच से की केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ, बोले- 'वो जहां रहते हैं वहां...'


भाजपा को प्रदेश के बच्चों की चिंता- वाजपेयी

इसके बाद डॉक्टर वाजपेयी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का जिक्र करते हुए कहा कि, 'भाजपा कार्यकर्ता पांच यात्राओं के जरिए प्रदेश में 10 हजार किलोमीटर चलकर जनता के बीच जा रहे हैं। उनकी बात सुन रहे हैं। कोई प्ले-कार्ड दिखाता है तो उसे भी सुनते हैं, जो हमने किया उसे भी बताते हैं और जनता की बात भी सुनते हैं। ये लोग अपने बच्चों के लिए काम कर रहे हैं। हम मध्य प्रदेश के बच्चों के लिए काम कर रहे हैं, इसीलिए हम लोगों के बीच जाकर उनसे मिल रहे हैं।'

यह भी पढ़ें- 'भारत जोड़ो यात्रा' की तरह कांग्रेस निकाल रही है 'जन आक्रोश यात्रा', ये है यात्रा का रोडमैप


शहडोल पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा

आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा 12 सितंबर को सूबे के शहडोल जिले में पहुंचेगी। यात्रा जिले में ब्यौहारी से शुरू होकर टिहकी, बिजहा, करकी, बंधा बाजार, जयसिंहनगर, खन्नौधी, गोहपारू, चुहिरी, रसमोहनी, भठिया, खाम्ही डोल, गिरवा, केशवाही होते हुए अनुपपुर जिले की तरफ निकल जाएगी। यात्रा के दौरान जगह-जगह रोड शो, सभाएं, रथ सभा प्रस्तावित है। उम्मीद जताई जा रही है कि, इन सभी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक जुटेंगे।