8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिग ब्रेकिंग: विराट-अनुष्का की शादी का सीक्रेट प्लान लीक! एमपी वाली चाची ने कह दी ये बात

मध्यप्रदेश के कटनी में रहती है विराट की सगी चाची, यहां रह चुके हैं विराट के पिता और दादाजी..।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Dec 09, 2017

Marriage News

Bollywood Actress Anushka Sharma and Virat Kohli Marriage News

अब तक सब समझते थे कि विराट कोहली का परिवार Delhi का है, लेकिन हकीकत यह है कि विराट के दादा और पिता Madhya Pradesh के कटनी में रहते थे। अब दिल्ली के गुड़गांव में बना लिया है बड़ा बंगला।

भोपाल। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की अटकलों के बीच मध्यप्रदेश के कटनी से बड़ी खबर आई है। विराट की सगी चाची ने विराट की शादी को लेकर जो बातें कही वे बेहद ही चौंकाने वाली हैं। उन्होंने बताया है कि मेरे भतीजे की शादी के बारे में मीडिया से ही जानकारी मिल रही है, लेकिन उसकी तरफ से मुझे अब तक कोई न्योता नहीं मिला है। वैसे दोनों की जोड़ी अच्छी है, हमारे परिवार की तरफ से उन्हें बधाई।

तो 21 दिसंबर को किया जाएगा इन्वाइट
खबर है कि इटली में शादी की सीक्रेट तैयारी की जा रही है। अनुष्का भी पंडित के साथ इटली रवाना हो गई है। बताया जाता है कि दोनों की शादी इतनी सीक्रेट है कि रिश्तेदारों को भी नहीं बुलाया गया है। जबकि करीबी फ्रेंड्स और परिवार के ही लोगों को बुलाया गया है। इधर माना जा रहा है कि भारत में रहने वाले उनके रिश्तेदारों को 21 दिसंबर को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में होने वाले रिसेप्शन में ही बुलाया जाएगा।

विराट का क्या है मध्यप्रदेश से कनेक्शन
अब तक सब समझते थे कि विराट का परिवार Delhi का रहने वाला है, लेकिन विराट के दादा MP के कटनी में रहते थे। वहां उनका आज भी पुश्तैनी मकान है। इसी शहर में विराट के चाचा-चाची और कजिन्स रहते हैं। विराट अपने भाई के निधन के कारण 11 साल पहले कटनी आए थे।

विराट की चाची आशा कोहली कटनी की महापौर रह चुकी हैं। बताया जाता है कि विभाजन के समय विराट के दादा कटनी में बस गए थे। उनके पिता प्रेम कोहली भी कटनी के गुलाबचंद स्कूल से पढ़ते थे। इसके बाद वे यहां से सारंगपुर चले गए और वहां से दिल्ली पहुंच गए।

यह भी कहा जाता है कि विराट और उसके चाचा के परिवार में काफी सालों से बातचीत नहीं हुई। क्रिकेट की दुनिया में बडा़ नाम होने के बाद तो एक-दो बार ही बातचीत हुई। विराट की मां सरोज और विराट के बड़े भाई विकास जरूर संपर्क में रहते हैं।

11 साल पहले आए थे कटनी
विराट कोहली अंतिम बार 11 साल पहले में कटनी आए थे। यहां उनका पुश्तैनी मकान है,जहां उनके पिता रहते थे। अब वो घर बिक चुका है। विराट अपने कजिन के निधन के वक्त कटनी आए थे।

कौन-कौन है परिवार में
विराट के पापा दो दशक नैरोबी में रह चुके हैं। अब दिल्ली में उनका एक स्कूल है। जिसे अब विराट के बड़े भाई विकास संभालते हैं। विराट से बड़ी सिस्टर का विवाह हो चुका है। न्यूजीलैंड में क्रिकेट मैच के कारण विराट अपनी ही बहन की शादी में नहीं जा पाए थे। विराट अब गुरुग्राम में रहते हैं।