
Bhopal News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो दिन पहले रिसेप्शन से पहले सज-धज कर मैरिज गार्डन से अपने प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में न सिर्फ युवती ने अपने भागने का कारण स्पष्ट किया, बल्कि घर वालों की पसंद के लड़के से शादी न करने की बात कही।
सामने आए वीडियो में युवती कहती दिख रही है कि, वो आशीष से शादी नहीं करना चाहती थी। उसने पहले ही अपने परिवार के लोगों से शादी करने से इंकार कर दिया था, फिर भी जबरदस्ती उसकी शादी कराई जा रही थी। आखिरकार उसके पास इस तरह से भागने के अलावा और कोई विकल्प नही बचा था। फरार हुई दुल्हन ने ये भी कहा कि, अब आगे उसके परिवार और राहुल (प्रेमी) को कोई परेशान न करे।
दरअसल, ये हैरान कर देने वाली घटना शहर के टीटी नगर थाना इलाके की है। इलाके में रहने वाले आशीष रजक नाम के युवक की शादी गंजबासौदा की रोशनी सोलंकी से तय हुई। आशीष बारात लेकर गंजबासौदा गया था और वहां से विदा लेकर भोपाल लौटा। इसके बाद बुधवार को भोपाल में रिसेप्शन रखा था। रिसेप्शन से पहले दूल्हा आशीष और दुल्हन रोशनी मेकअप समेत तैयार होने के ब्यूटी पार्लर गए थे। वहां से वो सीधे शादी गार्डन पहुंचे। कार रुकने के बाद एक तरफ से दूल्हा आशीष उतरा और दूसरी तरफ से दुल्हन रोशनी दूल्हे की बहन के साथ उतरी।
यहां तक सबकुछ बेहद सामान्य लग रहा था। दूल्हा समेत किसी को भी यकीन नहीं था कि अगले ही क्षण उसपर दुख का पहाड़ टूट पड़ेगा। अचानक पीछे से एक तेज रप्तार कार आकर दूल्हन के साइड में आकर रुकी। कार से एकाएक उतरे युवक ने दूल्हे की बहन को धक्का दिया और दुल्हन को अपनी कार में बैठाकर पलक झपकते ही मौके से फरार हो गया। इससे पहले कि, दूल्हा आशीष और उसकी बहन कुछ समझ पाते, फरार हुई कार आंखों से ओझल तक हो चुकी थी।
पहले तो उन्हें मामला अपहरण का लगा, लेकिन कुछ देर बाद ही ये स्पष्ट हो गया कि, दुल्हन का अपहरण नहीं हुआ है, बल्कि वो खुद ही अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है। हालांकि, अब वीडियो सामने आने के बाद ये स्पष्ट हो गया है कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ ही फरार हुई है।
Published on:
21 Feb 2025 02:41 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
