3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छठ पर्व: घाट पर ही पानी पीकर महिलाओं ने किया पारणा

शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अघ्र्य देकर वत्री महिलाओं ने संतान सहित परिवार की सुख और समृद्धि की कामना की।

2 min read
Google source verification
Chhath festivals

दुर्ग/भिलाई.सूर्य की उपासना का पर्व छठ ट्विनसिटी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अघ्र्य देकर वत्री महिलाओं ने संतान सहित परिवार की सुख और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर शहर के सभी तालाबों में अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद प्रसाद भी वितरण किया गया।

हथवा में सोहे सबंग बाती तोहे अरघ दिये...कबहु न छुटी छठ मैया हमनी से व्रत तोहार कुछ ऐसी ही कामना के साथ श्रद्धालुओं ने अपना व्रत पूरा किया। सुबह तीन बजे से लोग घाट पहुंचे और तालाब में खड़े होकर अदिति देव का इंतजार किया। सुबह करीब छह बजकर 14 मिनट पर जैसे ही सूर्यदेव ने दर्शन दिए सभी ने अरघ देकर पूज अर्चना की। इस मौके पर घाट पर ही पानी पीकर लोगों ने व्रत का पारण भी किया।

होती रही आतिशबाजी
पौ फटने से पहले ही लोगों ने घाट पर आतिशबाजी शुरू की। सेक्टर-दो, सेक्टर-सात सहित कई तालाबों में कलाकारों ने छठ मैया के भजन गाकर समा बांध दिया। सेक्टर-दो तालाब में आरिफ और शाहीद की टीम ने देशभक्ति गीत गाकर देश के जवानों को भी याद किया।

लगे सेवा पंडाल
घाट पर सुबह से कई संस्थाओं ने सेवा पंडाल लगाया। सेक्टर-दो में जगह जगह चाय, बिस्किट, पोहा जलेबी का वितरण किया गया। इस मौके पर महापौर देवेंद्र यादव, कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, मनीष पांडेय आदि ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं भी दी। पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा, जे श्रीनिवास सहित कई पार्षदों ने मिलकर तालाब को सुंदर सजाया था।

घाट पर प्रसाद लेने लगी होड़
पूजा के बाद घाट पर अपना आंचल फैलाकर प्रसाद पाने महिलाओं की भीड़ लगी रही। शास्त्री नगर निवासी लक्ष्मी कॉटेज ने बताया कि घाट पर प्रसाद पाने का अलग ही महत्व है। कि नि:संतान दंपती प्रसाद पाने आते है और जब छ्ठी मैया उनकी गोद भरती है तो वे अगले साल छठ का व्रत रखते है।

Story Loader