2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजधानी फिर शर्मसार : नाबालिग साली के साथ जीजा ने किया दुष्कर्म, धमकाते हुए बोला- दीदी को बताया तो…

भोपाल में फिर दुष्कर्म : 17 साल की नाबालिक लड़की से 37 साल के जीजा ने किया दुष्कर्म, दुष्कर्म के बाद धमकी हुए जीजा ने कहा- दीदी को बताया तो ले लूंगा जान

2 min read
Google source verification
news

राजधानी फिर शर्मसार : नाबालिग साली के साथ जीजा ने किया दुष्कर्म, धमकाते हुए बोला- दीदी को बताया तो...

भोपाल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दुष्कर्म के मामले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को शहर के हबीबगंज इलाके में एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सनसनीखेज इसलिए क्योंकि, पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप जिस व्यक्ति पर लगाया है, वो उसी की बड़ी बहन का पति यानी पीड़िता का जीजा है। बता दें कि, 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता का उसी के 37 वर्षीय जीजा ने दुष्कर्म कर दिया। साथ ही, जीजा ने ये धमकी भी दी कि, अगर उसने अपनी दीदी या घर के अन्य किसी सदस्य को इस संबंध में बताया तो, वो उसे जान से मार देगा।

पढ़ें ये खास खबर- MP में 10 हजार मरीजों पर सिर्फ 4 डॉक्टर, 1250 मरीजों के लिए सिर्फ 1 बिस्तर, चौंका देंगे ये आंकड़े


बहन के साथ पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

बता दें कि, आरोपी ने ही अपनी पत्नी की काम में मदद के लिए अपनी नाबालिग साली को एक महीने पहले कानपुर से भोपाल बुलाया था। पीड़िता का आरोप है कि, जब से वो यहां आई थी, तभी से उसके जीजा की गंदी नजर उसपर थी। फिलहाल, आरोपी जीजा की शिकायत करने पीड़िता के साथ उसकी बड़ी बहन भी पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले को लेकर हबीबगंज पुलिस ने बताया कि, 17 वर्षीय नाबालिग मूल रूप से कानपुर की रहने वाली है। उसने हालही में अपनी पढ़ाई छोड़ दी है। उसकी बड़ी दीदी का ससुराल भोपाल के हबीबगंज इलाके में है। करीब 1 महीने पहले उसके जीजा बृजेश ने उसे यहां बहन की मदद के लिए बुलाया था। तभी से वो अपनी दीदी और जीजा के साथ ही रह रही थी।

पढ़ें ये खास खबर- जूडो खिलाड़ी को शादी के सपने दिखाए, फिर ज्यादती कर बोला- तुम्हारी जाति दूसरी है, कैसा रिश्ता?


पीड़िता ने कहा- किसी को बताने पर दी थी जान से मारने की धमकी

नाबालिग का आरोप है कि, शनिवार दोपहर करीब 2 बजे वो घर में अकेली थी। बहन और परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अचानक जीजा घर में आया और उसने कमरा अंदर से लॉक कर दिया। मेरे कुछ समझ पाती इससे पहले ही उन्होंने मेरा मुंह दबाकर मेरे साथ ज्यादती की। दुष्कर्म के बाद उन्होंने धमकाते हुए कहा कि, अगर दीदी या घर के किसी भी सदस्य को इस बारे में कुछ बताया तो, वो उसे जान से मार देगा। रात को जब दीदी घर पहुंची, तो उसने उन्हें सबकुछ बता दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन के साथ थाने पहुंचकर एफआईआर कराई। हालांकि, तभी से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में हबीबगंज थाना पुलिस की एक टीम लगा दी गई है। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही आरोपी बृजेश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Story Loader