
भोपाल. घर के अंदर हर कोई अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है लेकिन भोपाल के बैरसिया इलाके में घर की चार दीवारी के अंदर ही एक महिला के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात ये भी है कि दरिंदा कोई और नहीं पीड़ित महिला का देवर ही है जिसने भाभी की एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार उसके साथ ज्यादती की। पीड़ित महिला गर्भवती भी है और जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसने हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
देवरानी के कमरे में भाभी से ज्यादती
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 35 साल की पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि वो बैरसिया नगर की एक बस्ती में अपने पति व बच्चों के साथ रहती है। साथ में ही उसका देवर व देवरानी भी रहते हैं। 5 मई को देवरानी ने उसे कुछ बात करने के लिए अपने कमरे में बुलाया। कमरे में ही देवर भी सो रहा था। कुछ देर तक बात करने के बाद देवरानी ने उससे कहा कि आप यहीं बैठना मैं अभी दुकान से सामान लेकर आती हूं। पीड़िता के मुताबिक देवरानी के जाते ही देवर की नींद खुल गई और देवर ने उसे अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती शुरु कर दी। उसने विरोध किया तो देवर ने जान से मारने की धमकी दी और अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी देवर ने धमकी दी थी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो जान से मार देगा।
चुप्पी का फायदा उठाकर फिर लूटी आबरू
पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि लोक लाज के डर से और आरोपी देवर की धमकी से डरकर चुप रही लेकिन उसकी चुप्पी का देवर ने फायदा उठाया। देवर ने एक बार फिर उसके साथ रेप किया। क्योंकि वो गर्भवती थी इसलिए ज्यादती होने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसने हिम्मत जुटाकर अपने पति को पूरी आपबीती बता दी। जिसके बाद पति पत्नी को लेकर पुलिस थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी देवर फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।
देखें वीडियो- एसपी ऑफिस में आरक्षक ने अधिकारी के सामने फाड़ी अपनी वर्दी
Published on:
12 May 2023 09:40 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
