13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में बनेगी 3 लेन चौड़ी रोड, सैंकड़ों मकान दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने कराई मुनादी

3 lane wide road in Bhopal मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कई सड़कें चौड़ी की जा रहीं हैं।

2 min read
Google source verification
Bulldozers will be run on hundreds of houses and shops for 3 lane wide road in Bhopal

Bulldozers will be run on hundreds of houses and shops for 3 lane wide road in Bhopal

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कई सड़कें चौड़ी की जा रहीं हैं। इनमें मोती नगर की रोड भी शामिल है जिसमें थर्ड लेन बनाई जानी हैं। रोड चौड़ी करने के लिए इलाके के सैंकड़ों दुकानों मकानों को तोड़ा जाएगा। सड़कें चौड़ी करने के लिए इलाके के कुछ धर्मस्थलों को भी हटाया जाएगा। इन मकान व दुकानों के मालिकों के साथ ही मंदिर, मस्जिद, चर्च के लिए भी प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में मकान दुकानों को खाली करने लिए 4 फरवरी तक का समय दिया गया था। दुकानें हटाने के लिए मंगलवार को वाहनों से अनाउंसमेंट होता रहा। लोगों को खुद ही अपनी दुकानें खाली करने के लिए कहा गया।

भोपाल के मोती नगर में रोड बनाई जा रही है। यहां सुभाष नगर ब्रिज से मोती नगर होते हुए चर्च तक रोड बननी है।
यहां ब्रिज की थर्ड लेन रोड बनाई जाएगी। 300 मीटर लंबी इस सड़क के लिए इलाके के सैंकड़ों निर्माण तोड़े जाएंगे। दुकानों मकानों और धर्मस्थलों को खाली कराने के लिए बाकायदा मुनादी कराई गई थी और इसके लिए 4 फरवरी तक का समय दिया गया था।

यह भी पढ़ें: तीन राज्यों को जोड़ेगा 15 हजार करोड़ का यह एक्सप्रेस वे, पहाड़ चीरकर बना रहे चौड़ी सड़क

अधिकारियों के अनुसार रोड के लिए मोती नगर इलाके के 500 मकानों और 110 दुकानों को तोड़ा जाएगा। इन्हें खाली कराने के लिए नोटिस दिया गया था। प्रभावित लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। 4 फरवरी की मियाद के बाद भोपाल जिला प्रशासन ने मोती नगर बस्ती से जुड़ी रोड साइड की 110 दुकानों को हटाने की कार्रवाई बुधवार को प्रस्तावित की है। इसके लिए एसडीएम एलके खरे ने पुलिस बल की मांग की है।

कार्रवाई रोकने के लिए रहवासियों द्वारा बोर्ड परीक्षा की बात पर भी सवाल उठाए गए हैं। प्रशासन की ओर से बताया गया कि 239 छात्रों की जानकारी की सूची दी है, इनमें न छात्रों के पिता का नाम है न अन्य कोई जानकारी। ऐसे में इस आधार पर कार्रवाई नहीं रोकी जा सकती है।