14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhar Bus Accident: नर्मदा नदी में भीषण हादसा, कई यात्रियों की मौत से पीएम मोदी भी दुखी

madhya pradesh bus accident- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से बात की...।

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jul 18, 2022

khalghat.png

Bus falls into Narmada river in Madhya Pradesh

भोपाल। नर्मदा नदी में बस गिरने और उसमें सवार 13 यात्रियों की मौत की खबर सुनकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दुखी हैं। उन्होंने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को स्थिति की जानकारी दी, वहीं कृषि मंत्री कमल पटेल को स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल के लिए भेजा है। गौरतलब है कि सोमवार को सुबह इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र की एक यात्री बस खरगौन और धार जिले के खलघाट पुल से नीचे गिर गई थी। उसमें करीब 40 यात्री सवार थे।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह हुए बस हादसे को दुखत बताते हुए कहा कि मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं, जिन्होंने अपनो को खोया है। बचाव कार्य जारी है और स्थनीय अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता कर रहे हैं। इधर, मध्यप्रदेश सरकार भी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता देगी। उधर, महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने भी 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हैं दुखी

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट संदेश में कहा है कि खलघाट की इस हृदय विदारक दुर्घटना ने हमारे कई अपनों को हमसे असमय छीन लिया। हृदय दु:ख और पीड़ा से भरा हुआ है। दु:ख की इस घड़ी में मैं शोकाकुल परिवारों के साथ हूं।

चौहान ने कहा है कि दुर्घटना स्थल पर जिला प्रशासन की टीम मौजूद है। बस को निकाल लिया गया है। खरगोन, धार जिला प्रशासन के साथ मैं निरंतर संपर्क में हूं। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। दु:ख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार स्वयं को अकेला न समझे, मैं व संपूर्ण प्रदेश साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति दें।

यह भी पढ़ेंः

नर्मदा नदी में गिरी सवारियों से भरी बस
नर्मदा में गिरी बस, 13 के शव 2 सुरक्षित निकाले, सीएम शिवराज ने किया ट्वीट, देखें वीडियो

महाराष्ट्र के सीएम से बात की

इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से फोन पर बात कर उन्हें स्थिति की जानकारी दी। चौहान ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर से पुणे जा रही बस के धार में हुई दुखद दुर्घटना के संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से फोन पर चर्चा कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। महाराष्ट्र के यात्रियों के शवों को ससम्मान वहां भेजने की व्यवस्था करने के संबंध में भी जानकारी दी।

इंदौर से 80 किमी दूर है यह स्थान

नर्मदा नदी पर बना खलघाट पुल इंदौर से 80 किमी दूर है। यह स्थान धार और खरगोन जिले को जोड़ता है। मुंबई आगरा रोड पर संजय सेतु का आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) जिले में आता है। घटना के बाद से ही प्रशासन का अमला मौजूद है।

मौत से पहले किया था नाश्ता

बस क्रमांक mp40n9848 खलघाट पुल पर पहुंचने से पहले 9 बजे के आसपास दूधी बायपास स्थित एक होटल में चाय-नाश्ते के लिए रुकी थी। इसमें करीब 14-15 यात्रियों ने नाश्ता किया था। बाकी सवारी बस में थीं। बताया जा रहा है कि इसी के थोड़ी देर बाद यह भीषण हादसा हो गया। बस इंदौर से महाराष्ट्र के पुणे जा रही थी।

गृहमंत्री का दावाः 15 यात्रियों को बचा लिया

इधर, प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने दावा किया है कि बस में सवार 15 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। गृहमंत्री ने ट्वीट पर वीडियो जारी कर कहा है कि धार जिले के खलघाट में इंदौर से पुणे जा रही यात्री बस के नर्मदा नदी में गिरने की हृदय विदारक सूचना प्राप्त हुई है। अब तक बस में सवार 15 यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

10-10 लाख के मुआवजे का ऐलान

उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एमएसआरटीसी को मध्यप्रदेश के धार में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए देने के निर्देश दिए हैं। msrtc की बस में 30-32 यात्री सवार थे। वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने ट्वीट कर कहा है कि वे खुद मध्यप्रदेश के धार के कलेक्टर के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि वे बचाव अभियान और घायलों को चिकित्सा सुविधा के लिए कार्डिनेट कर रहे हैं।