25 सीटों पर नाम तय
भाजपा के 25 सीटों पर संभावित उम्मीदवार तय हैं और इनके पक्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभाएं भी कर चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा को केवल तीन सीटों पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि कांग्रेस से भाजपा में आए 25 पूर्व विधायकों को फिर से टिकट दिए जाने पर सहमति बन चुकी है। इस स्थिति में पार्टी को सिर्फ 3 सीटों पर ही प्रत्याशी चयन के लिए मंथन करना पड़ रहा है, जो विधायकों के निधन के बाद रिक्त हुई हैं। भाजपा को जौरा, ब्यावरा और आगर विधानसभा सीट में मशक्कत करनी पड़ रही है।