14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस चार तो भाजपा इन तीन सीटों पर तय नहीं कर पा रही उम्मीदवार, यहां कई दावेदार

कांग्रेस ने अब तक 24 उम्मीदवारों की घोषणा की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Pawan Tiwari

•

Updated: 1 Oct 2020, 2:31 PM IST

कांग्रेस चार तो भाजपा इन तीन सीटों पर तय नहीं कर पा रही उम्मीदवार, यहां कई दावेदार

कांग्रेस चार तो भाजपा इन तीन सीटों पर तय नहीं कर पा रही उम्मीदवार, यहां कई दावेदार

भोपाल. मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस 24 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। जबकि भाजपा ने अभी तक एक भी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। माना जा रहा है कि 25 सीटों पर संभावित उम्मीदवार वहीं नेता हैं वो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। लेकिन भाजपा और कांग्रेस के लिए बची हुई सीटों पर उम्मीदवार तय करने में मुश्किलें हो रही हैं।

कांग्रेस शेष बचे चार उम्मीदवारों की घोषणा करने की तैयारी करने लगी है। इन सीटों के लिए 50 से ज्यादा दावेदारों ने टिकटमांगाहै। कांग्रेस को जिताऊ चेहरा तलाशने में मुश्किल आ रही है। कांग्रेस जल्द ही उम्मीदवारों के नाम घोषित करसकती है। मेहगांव विधानसभा सीट से चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं, पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह के भांजे राहुल भदौरिया भी कतार में हैं। बड़ामलहरा में जातिगत समीकरण मुश्किल पैदा कर रहे हैं। मुरैना और ब्यावरा में भी दावेदारों की फौज है।

भाजपा में तीन सीटों पर टिकट के लिए बेहद खींचतान है। कांग्रेस से भाजपा में आने वाले बागियों के कारण 25 सीटों पर चेहरे लगभग तय हैं। जो तीन सीटें विधायकों के निधन के कारण खाली हुई हैं, उन पर असमंजस है। आगर सीट पर भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल थे। जौरा और ब्यावरा सीट पर कांग्रेस विधायक थे, जिनके निधन के बाद अब उपचुनाव हो रहे हैं। इन तीनों सीटों पर भाजपा के लिए वापसी का मौका है, जबकि कांग्रेस के सामने इन सीटों को बचाए रखने की बड़ी चुनौती है। ऐसे में भाजपा को इन तीन सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर मुश्किल हो रही है।