देश-प्रदेश में कौन भारी
गूगल सर्चिंग में ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान और कमल नाथ से काफी आगे हैं। वहीं, प्रदेश में सबसे ज्यादा शिवराज सिंह चौहान को सर्च किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सर्चिंग 54 फीसदी है तो देश में 38 फीसदी। ज्योतिरादित्य सिंधिया की सर्चिंग प्रदेश में 24 फीसदी है तो देश में उन्हें 43 फीसदी लोग सर्च करते हैं। वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ की सर्चिंग मध्यप्रदेश में 22 फीसदी है तो देश में 19 फीसदी लोग उन्हें सर्च करते हैं।