भोपाल. मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस तैयारियां तैयारियों में लगी हुई हैं। वहीं, बसपा के चुनावी मैदान में आने से मध्यप्रदेश में विधानसभा के उपचुनाव का मुकाबला अब त्रिकोणीय हो गया है। बसपा प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। बसपा ने उपचुनाव के लिए अपने आठ उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। दरअसल, ग्वालियर-चंबल में बसपा का प्रभाव है।