14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व मंत्री के बागी तेवर: सीएम शिवराज से मिले, सिंधिया समर्थक इस नेता की दावेदारी से हैं नाराज

सिंधिया समर्थक मनोज चौधरी की दावेदारी से दीपक जोशी नाराज हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Pawan Tiwari

•

Updated: 2 Oct 2020, 9:27 AM IST

पूर्व मंत्री के बागी तेवर: सीएम शिवराज से मिले, सिंधिया समर्थक इस नेता की दावेदारी से हैं नाराज

पूर्व मंत्री के बागी तेवर: सीएम शिवराज से मिले, सिंधिया समर्थक इस नेता की दावेदारी से हैं नाराज

भोपाल. मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर नेताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हाटपिपलिया विधानसभा सीट पर भाजपा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भाजपा नेता दीपक जोशी नाराज हैं। गुरुवार को दीपक जोशी सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने उनके निवास पहुंचे। दीपक जोशी के साथ कार्यकर्ताओं का काफिला भी था। हालांकि बताया जा रहा है कि दीपक जोशी ने कांग्रेस में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि दीपक जोशी ने कहा है कि वो भाजपा नेता हैं और भाजपा नेता ही रहेंगे।

क्यों नाराज हैं जीपक जोशी
दरअसल, हाटपिपलिया सीट पर कांग्रेस से आए भाई मनोज चौधरी को टिकट की संभावना को लेकर दीपक जोशी नाराज हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में दीपक जोशी को मनोज चौधरी ने चुनाव हराया था। 2020 में सत्ता परिवर्तन के बाद जोशी भाजपा में शामिल हो गए थे। अब ऐसे में जोशी के हाटपिपलिया विधासनभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है। दीपक जोशी ने गुरुवार देर शाम सीएम शिवराज से एकांत में चर्चा करते हुए अपना पक्ष रखा। बता दें कि कुछ समय पूर्व भी जोशी ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

दिग्विजय सिंह ने की थी तारीफ
दीपक जोशी की नाराजगी के बीच पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी उनकी तारीफ कर चुके हैं। जबकि दीपक जोशी ने भी दिग्विजय की ताऱीफ पर उनका आभार प्रकट किया था। दीपक जोशी ने कहा था कि दिग्विजय सिंह को मैं विपक्षी नहीं कहूंगा वो मेरे परिवार के सदस्य हैं।

कैलाश जोशी के बेटे हैं दीपक
दीपक जोशी मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे हैं। दीपक जोशी शिवराज कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं। दीपक जोशी 2018 के विधानसभा चुनाव में हाटपिपलिया विधानसभा सीट से अपना चुनाव हार गए हैं।