
भोपाल में एक लड़की से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को 4 दिनों तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ रेप करता रहा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे कैंची से मारने की कोशिश भी की। किसी तरह पीड़ित युवती अपनी जान बचाकर आरोपी के चंगुल से भागी तब कहीं जाकर इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
नौकरी का झांसा देकर पुणे से बुलाया
पीड़ित युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि साल 2022 में उसकी पहचान भोपाल के बरखेड़ा पठानी में रहने वाली एक महिला से हुई थी। महिला के जरिए ही कुछ महीनों बाद उसकी पहचान अवधपुरी इलाके में रहने वाले हितेश तिवारी से हुई। युवती ने बताया कि वो पुणे में अपने रिश्तेदार के यहां रह रही थी। उसे नौकरी की जरूरत थी इसी दौरान 21 सितंबर को हितेश ने मैसेज कर उससे कहा कि वो भोपाल में गर्ल्स हॉस्टल खोल रहा है जिसके लिए उसे महिला केयरटेकर की जरुरत है। क्योंकि नौकरी की जरुरत थी इसलिए युवती ने हां कर दी और भोपाल आने राजी हो गई।
4 दिनों तक बंधक बनाकर किया रेप
पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी हितेश ने उससे कहा कि वो भोपाल से इंदौर का टिकट करा ले। फिर रतलाम में ट्रेन से उतारकर वो कार से उसे भोपाल लेकर आया और अपने घर में बंधक बना लिया। चार दिनों से बंधक बनाकर वो उसे घर पर रखे था और कई बार उसके साथ रेप किया। उसने जब हितेश का विरोध किया तो हितेश कैंची लेकर उसे मारने दौड़ा, उसने किसी तरह अपनी जान बचाई और घर से शोर मचाते हुए भागी। शोर सुनकर कॉलोनी के लोग जमा हो गए और पुलिस बुला ली। इस तरह उसकी जान बची, पुलिस ने आरोपी हितेश को गिरफ्तार कर लिया है।
देखें वीडियो- महज 13 सेकेंड में 1 लाख की चोरी
Published on:
06 Oct 2023 06:55 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
