इंदौर.सीएचएल अस्पताल ने आज सुबह वृद्ध की जगह परिजनों को किसी महिला का शव सौंप दिया। परिजन ने जब प्रबंधन से शिकायत की तो हॉस्पिटल स्टाफ उनसे विवाद करने लगा। काफी देर चले हंगामे के बाद आखिर में परिजन को वृद्ध का शव सौंपा गया। 31 अक्टूबर को देवास निवासी बाबूलाल पांचाल को गंभीर हालत में सीएचएल अस्पताल में भर्ती किया गया था। भतीजे आंनद पांचाल ने बताया कि 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक यहां उनके मौसा का इलाज चला। कल शाम 5.30 बजे उनकी मौत हो गई।