
fireing
भाजपा नेता ने किये तीन फायर बैरागढ़ में हर्ष फायरिंग भाजपा मंडल में पदाधिकारी हैं बबलू चावला संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ में भाजपा नेता ने शुक्रवार रात तीन हवाई फायर किए। भाजपा नेता बबलू चावला ने अपने जन्मदिन की मौके पर दोस्तों के साथ एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें उन्होंने राइफल से एक के बाद एक तीन फायर किए।
आसपास के दुकानदारों में फैल दहशत
यही नहीं फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ जिसमें भाजपा के युवा कार्यकर्ता इसकी सराहना करते नजर आए। फायरिंग के दौरान आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई व्यापारियों बाहर आकर देखा तो हर्ष फायरिंग चल रही थी। घटनास्थल से 200 मीटर दूर रहती है डायल 100 जिस स्थान पर तीन राउंड हर्ष फायर किए गए वहां से महज 200 मीटर की दूरी पर काली मंदिर के पास डायल 100 का स्टॉपेज है।
तीन राउंड हर्ष फायरिंग की घटना
ऐसे में तीन राउंड फायर होने के बाद भी मौके पर पुलिस का न पहुँचना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। शिकायत मिलेगी को करेगी कार्रवाई - टीआई प्रतिवंध के बावजूद हर्ष फायरिंग की गई वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जब इस बारे में बैरागढ़ टीआई महेंद्र चौहान से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर हर्ष फायरिंग होने की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
इसके पहले भी हर्ष फायरिंग के मामले में कई मामाले दर्ज है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दर्ज है। इस का निराकरण जल्दी होगा। पुलिस का कहाना है कि टीआई प्रतिवंध के बावजूद हर्ष फायरिंग की गई वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जब इस बारे में बैरागढ़ टीआई महेंद्र चौहान से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर हर्ष फायरिंग होने की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
17 Jun 2018 07:58 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
