5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुजुर्गों के साथ मनाई होली, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद, वृद्धाश्रम में भी होली की छाई खु​शियां

शहर में होली उत्सव की धूम

2 min read
Google source verification
buzurg_12.jpg

शहर में होली उत्सव की धूम

भोपाल . ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्यों ने आसरा वृद्धाश्रम शाहजहांनाबाद में बुजुर्गों के साथ होली उत्सव मनाया। इस मौके पर मंडल के पदाधिकारियों ने बुजुर्गों को गुलाल लगाया और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद खाद्य सामग्री का वितरण किया। मंडल के रिंकू भटेजा ने बताया कि बुजुर्गों के साथ मंडल के सदस्य प्रमुख पर्व मनाते हैं। इस मौके पर राजकुमार शर्मा, सचिन सेवारमानी, मीरा गौतम सहित अनेक अनेक अनेक लोग मौजूद थे।

बहाई भवन में युवाओं के लिए प्रशिक्षण का शुभारंभ

इंद्रपुरी. बहाई भवन इंद्रपुरी में बहाई समुदाय की ओर से बारह दिवसीय सेमीनार का शुभारंभ हुआ। इसमें 8 समुदाय के 26 युवाओं ने भाग लिया। इसके माध्यम से युवाओं को सेवा के लिए संकल्पित किया जाएगा, साथ ही बच्चों के लिए कक्षाओं का आयोजन, किशोर शक्तियों को लेकर जागरुक करेंगे। इस दौरान ये युवा घरों के आसपास बच्चों और किशोरों के मूल्य नैतिक, संवर्धन के लिए कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम रोजाना 8:30 बजे से शाम तक चलेगा।

योग साधकों ने दिया स्वस्थ्य रहने का संदेश

कोलार. आदर्श योग आध्यात्मिक केंद्र कोलार में योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, इसके साथ ही योग साधकों ने मिलन समारोह भी मनाया। इस मौके पर योग गुरु महेश अग्रवाल ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भारतीय संस्कृति में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही योग कर स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया। इस मौके पर नरेंद्र भार्गव, गुरु महेंद्र श्रीवास्तव सहित योग साधक, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
हनुमान चालीसा का पाठ
राजहर्ष कॉलोनी. मनोकामेश्वर हनुमान मंदिर राजहर्ष कॉलोनी में बच्चों को संस्कारित करने के लिए हर सप्ताह मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। इसके तहत मंगलवार को मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। आयोजक इंदर सेन ने बताया कि इस साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ में बच्चों को हनुमान चालीसा का पाठ कराया जा रहा है साथ ही धार्मिक संस्कार दिए जा रहे हैं, ताकि बच्चे हमारे धार्मिक परंपराओं के बारे में जाने।