
भोपाल. देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए लोगों को कोरोना वैक्शीनेशन के लिए जागरुक करने केन्द्र व राज्य सरकारें लगातार अभियान चला रही हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वो कोरोना से बचाव के लिए कोरोना का टीका लगवाएं। लेकिन इसके बावजूद अभी भी कई जगहों पर वैक्शीनेशन को लेकर लोगों के मन में कई तरह की शंकाएं हैं। जिन्हें दूर करने के लिए अब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने भी पहल की है और एक नई योजना लॉन्च की है।
टीका लगवाओ, extra ब्याज पाओ
लोगों को कोरोना वैक्शीनेशन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने एक नई योजना लॉन्च की है। इस योजना को इम्यून इंडिया डिपॉजिट स्कीम नाम दिया गया है। इस योजना के तहत जमा की गई राशि पर निर्धारित ब्याज के अतिरिक्त एक चौथाई ब्याज अधिक दिया जाएगा। ये पहली बार है जब किसी बैंक ने कोरोना वैक्सीन से जोड़ते हुए कोई योजना लागू की है।
योजना के तहत मिलेगा 0.25 फीसदी अधिक ब्याज
इम्यून इंडिया डिपॉजिट स्कीम 1111 दिनों के लिए लॉन्च की गई है। इस योजना के तहत फिक्स डिपॉजिट की गई राशि पर 25 बेसिस प्वाइंट यानि 0.25 फीसदी अधिक ब्याज दिया जाएगा। योजना का लाभ उठाने के लिए एफडी कराने वाले ग्राहक को कोरोना वैक्सीनेशन कराना होगा तभी उसे इस योजना का फायदा मिलेगा। योजना लागू किए जाने के साथ ही सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से ये भी अपील की गई है कि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीकाकरण कराएं। सेंट्रल बैंक की ओर से ये भी जानकारी दी गई है कि ये योजना सीनियर सिटीजन के लिए भी है और उन्हें भी इसके तहत अतिरिक्त ब्याज का लाभ मिलेगा।
देखें वीडियो- कांग्रेस विधायक और महिला पुलिसकर्मी में जमकर बहस
Published on:
13 Apr 2021 10:26 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
