14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय मंत्री तोमर ने कोरोना से लडऩे दिए 50 लाख

कोरोना वारयस के खिलाफ जंग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Alok Pandya

•

Updated: 27 Mar 2020, 11:33 PM IST

narendra singh tomar

- केंद्रीय कृषि एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से पत्रिका की खास चर्चा

भोपाल। कोरोना वारयस के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में जरूरी संसाधन जुटाने के लिए केंद्रीय कृषि एवं पंचायत मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपनी सांसद निधि से 50 लाख रुपए जारी किए किए। यह राशि उनके संसदीय क्षेत्र मुरैना-श्योपुर में प्रभावितों की मदद के लिए दी जाएगी।
तोमर ने बताया कि कोविड-19 के संबंध में चिकित्सा परीक्षण/ स्क्रीनिंग एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं तथा मशीन/ उपकरण खरीदने हेतु अपने संसदीय क्षेत्र के मुरैना जिले के लिए 30 लाख और श्योपुर जिले के लिए 20 लाख रुपए जारी किए गए हैं। जरूरत पडऩे पर और भी राशि दी जाएगी।
---

मीसाबंदी देंगे एक लाख-
इमरजेंसी में जेल में बंद होने वाले मीसाबंदियों ने भी कोरोना से निपटने आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद कैलाश सोनी ने बताया कि संघ मुख्यमंत्री सहायता कोष" में एक लाख रुपये देगा। स्थिति सामान्य होने पर इस राशि का चैक संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री को सौंपेंगे।