8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबेडकर मूर्ति का विवाद : दो गुटों के बीच पथराव, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.. SEE VIDEO

राजधानी भोपाल के बाग मुगलिया क्षेत्र का मामला

3 min read
Google source verification
poster

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना गहरा गया की पुलिस को लाठी चार्ज कर विरोधीयों को हिरासत में लेना पड़ा। मामला राजधानी के बाग मुगलिया क्षेत्र का है जहां शनिवार को दलित समाज के लोगों के द्वारा बिनी किसी अनुमति के क्षेत्र में मूर्ति स्थापित करनी चाही। जिसे लेकर परमार समाज के द्वारा स्थापना का विरोध किया गया और स्थिति काबू से बाहर हो गई, दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। जिसके बाद पुलिस बल के द्वारा लाठी चला कर दोनों पक्ष को शांत किया गया।

6 लोग घायल..

इस मामले में मिलि जानकारी के अनुसार दलित समाज के लोग इकठ्ठे हो कर बाबा अंबेडकर की मूर्ति चौक में स्थापित करना चाहते थे।जिसके बाद परमार समाज ने इसका विरोध करना शुरु कर दिया और विवाद हो गया। जिसमें लोग गुट में बंट गए और दोनों गुटों में पथराव शुरु हो गया जिसमें लगभग 6 लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंच कर लाठी से लोगों को शांत किया।

दौडा- दौडा कर पुलिस ने पीटा..

प्रत्यक्ष दर्शियों तथा वीडियो से साफ पता चल रहा है की पुलिस के द्वारा दलित समाज के लोगों के भड़कने के बाद उन्हे सड़कों पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है की पुलिस लाल कुरता पहने हुए शख्स के साथ युवकों को रोड़ पे दौड़ा- दौड़ा कर पीट रही है। जिसके बाद उन्हे डायल-100 में बीठा कर थाने ले गई।

दलित - परमार समाज का लड़ाई

इस मामले में पता चला की मामले में दलित समाज के लोगों के द्वारा अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की जा रही थी, जिसे लेकर समाज के पुरुष तथा महिलाऐं चौक पर एकत्रित हुए थे। जहां परमार समाज के लोगों के द्वारा इसका विरोध किया गया। जिसके बाद हांथापाई के साथ ही पथराव भी शुरु हो गया।

मामले के बाद फा़ड़े पोस्टर

मामले के गर्माने के बाद दोनों गुटों में हांथापाई हुई। जिसके बाद परमार समाज के लोगों के द्वारा बाबा अंबेडकर के क्षेत्र में लगे पोस्टरों को फाड़ते हुए देखा गया।

भाजपा- कांग्रेस के लोग

क्षेत्र के जानकारों का कहना है की दलित समाज से भाजपा के साथ जुड़े हुए लोगों के द्वारा चौक पर मूर्ति स्थापित की जा रही थी, जिसे लेकर परमार समाज के कांग्रेस से जुड़े लोगों ने इस बात का विरोध किया। जिसके बाद पुलिस ने मामला शांत करा कर कुछ लोगों को थाने में हिरासत में लिया।

महिलाओं ने भी लगाए मारपीट के आरोप..

जब पुलिस ने मामले को शांत कराने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया तब वहां समाज की महिलाऐं भी उपस्थित थी। पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। जहां महिलाओं ने थाने का घेराव कर आरोप लगाए की पुरुष पुलिस बल के द्वारा महिलाओं के साथ हांथापाई की गई है, साथ ही हल्का बल प्रयोग भी किया गया है। महिलाऐं थाने का घेराव कर हिरासत में लिए लोगों को छोड़ने की मांग करने लगीं।

विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह पहुंचे थाने

महिलाओं ने थाने का घेराव कर दिया जिसके बाद विधायक सुरेंद्र नाथ ? सिंह बाग मुगलिया थाने पहुंचे और महिलाओं को शांत कराया। जब विधायक थाने से बाहर निकले तब उनके साथ हिरासत में लिए लोग भी थाने से बाहर आ गए।