स्वाइन फ्लू, डेंगू के बाद अब राजधानी में चिकनगुनिया के ११ मरीज आए सामने आए हैं
भोपाल। शहर में जानलेवा डेंगू व स्वाइनफ्लू के साथ चिकनगुनिया ने भी अटैक करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को चिकनगुनिया के 11 मरीज मिले। पहला मौका है। जब चिकनगुनिया के इनते मरीजों मिले हैं। शहर में चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। डेंगू के 13 मरीजों की पहचान हुई है। डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 356 हो गया है। विशेषज्ञों ने कहा, चिकनगुनिया में मरीज की मौत तो नहीं होती, लेकिन इसका असर सालों तक होता है। इस बीमारी के बाद ताउम्र मरीज के जोड़ों में दर्द रहता है।
चिकनगुनिया के लक्षण
चिकनगुनिया और डेंगू में बहुत समानताएं हैं। चिकनगुनिया एडीज नामक मच्छर के काटने से होता है। यह एक प्रकार का वायरल फीवर है। इसके होने पर मरीज को पहले बुखार होता है, फिर ठंड लगने लगती है। मरीज के जोड़ों में दर्द होता है। हाथ-पैर जकडऩे लगते हैं।
स्वाइन फ्लू से 25वीं मौत
इधर स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर जेसानी के मुताबिक ६० साल के लक्ष्मीनारायाण की मौत इस वायरस के चलते हुई है।