5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंच पर ‘मामा’ का जुदा अंदाज : स्कूल-कॉलेज को याद करते हुए गाया- ‘ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों’

- मंच पर फिर दिखा सीएम शिवराज का जुदा अंदाज- CM ने गया- ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों- दोस्तों को डेडिकेटेड सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल- दोस्तों के साथ सीएम ने खुद की तस्वीर भी दिखाई- मंच से कहा- सबसे सुखद पल स्कूल-कॉलेज के होते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Aug 2023, 4:32 PM IST

cm shivraj sing song

मंच पर 'मामा' का जुदा अंदाज : स्कूल-कॉलेज को याद करते हुए गाया- 'ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों'

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के स्थित हमीदिया कॉलेज में बुधवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर की कई नामचीन हस्तियों के साथ साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कॉलेज में पुस्तकालय और ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मंच पर एक बार पिर अलग अंदाज देखने को मिला। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने स्कूल-कॉलेज के दिनों को याद करते हुए अपने पुराने दोस्तों को एक गाना भी डेडिकेट किया।

बता दें कि, बुधवार को भोपाल के शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां नवनिर्मित पुस्तकालय और ई-लाइब्रेरी की सौगात तो दी ही, साथ ही उन्होंने विशिष्ट पुरुस्कार भी वितरण किए।

यह भी पढ़ें- elections 2023 : मध्य प्रदेश आ रहे हैं अरविंद केजरीवाल, मालवा और विंध्य पर AAP की नजर


जब मामा ने मंच पर दोस्तों के लिए गाया गाना

मंच से लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, इस कॉलेज में हमने कई बार भाषण दिए, जब मैं साइकिल से आता था, हट्टे-कट्टे युवा मुझे देखते थे और सोचते थे ये पता दुबला लड़का कौन है ? उस समय दोपहर में हमने कभी खाना नहीं खाया। इसके साथ ही सीएम शिवराज ने हमीदिया कॉलेज के दोस्तों को डेडिकेट करते हुए एक गाना सुनाते हुए कहा- 'यारों ने मेरे वास्ते क्या-क्या नहीं किया, सौ बार शुक्रिया सौ बार शुक्रिया, बचपन तुम्हारे साथ गुजारा है दोस्तों, ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों।'

यह भी पढ़ें- Agniveer Bharti 2023 : यहां शुरु होने जा रही है अग्निवीर भर्ती रैली, जानें आयोजन की तारीख


जूनियर्स को शिवराज का संदेश

आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी स्कूलिंग की पढ़ाई भोपाल के मॉडल स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई हमीदिया कॉलेज में की है। ऐसे में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कॉलेज सहपाठियों को भी आमंत्रित किया गया था। यहां सीएम शिवराज काफी अरसे बाद अपने दोस्तों से रूबरू हुए। यहां मुख्यमंत्री अपने दोस्तों के साथ पुरानी यादों पर चर्चा करते और हंसी ठठ्ठे लगाते भी नजर आए। यहां मंच से उन्होंने ये भी कहा कि, मेरी कई यादें हमीदिया कॉलेज से जुड़ी हैं। जिंदगी के सबसे सुखद पल स्कूल और कॉलेज के दिन ही होते हैं। आज भी अगर कोई दोस्त दिख जाता है, तो लगता है कि दौड़कर उसे गले लगा लूं। मैं अपने सभी जूनियर साथियों से कहना चाहता हूं कि, बड़े सपने देखो और उसे साकार करने में जुट जाओ, स्वयं पर विश्वास रखो, तुम्हारे सपने जरूर पूरे होंगे।