23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुल्हन की तरह सजी ट्रेन में ही होंगे भोजन और भजन

कोरोना काल के कारण बंद हुई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा अब फिर से शुरू हो रही है।

2 min read
Google source verification
दुल्हन की तरह सजी ट्रेन में ही होंगे भोजन और भजन

दुल्हन की तरह सजी ट्रेन में ही होंगे भोजन और भजन

भोपाल. कोरोना काल के कारण बंद हुई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा अब फिर से शुरू हो रही है। इसकी शुरुआत 19 अप्रेल से होगी। यह स्पेशल ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन यात्रियों से यहां मुलाकात करेंगे।

इन यात्रियों को वाराणसी में भगवान विश्वनाथ के दर्शन के साथ ही संत रविदास और संत कबीर दास के जन्म स्थान के दर्शन भी करवाए जाएंगे। तीर्थ यात्रियों की मध्यप्रदेश वापसी 22 अप्रैल को होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिव शेखर शुक्ला और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों का स्वागत ढोल नगाड़ों से किया जाएगा। साथ ही तीर्थ यात्रियों को तुलसी की माला पहनाई जाएगी, तीर्थ स्थान यात्रा पर जा रहे यात्रियों के लिए रानी कमलापति स्टेशन पर नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। फूलों से सजी ट्रेन में तीर्थ यात्री निर्धारित सीट पर बैठेंगे।

भोपाल सहित विदिशा, सीहोर और रायसेन जिलों के तीर्थ यात्री रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बुजुर्गों के जीवन काल में एक बार किसी बड़े तीर्थ स्थान की यात्रा के स्वप्न को मध्यप्रदेश सरकार ने पूरा करने का कार्य किया है। योजना को पूरी तैयारियों के साथ फिर प्रारंभ किया जा रहा है। संबंधित विभाग और एजेंसियां तीर्थ यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें : 180 की स्पीड में दौडेंगी कारें, 3700 करोड़ से बनेंगे 13 टू लेन

974 यात्री जाएंगे तीर्थ यात्रा करने

यात्रा पर भोपाल संभाग के चार जिले और सागर संभाग के तीन जिलों के 974 लोग जाएंगे। एक विशेष व्यवस्था यह है कि ट्रेन में भजन मंडली भी रहेगी। मंडली के सदस्य यात्रा के दौरान समयानुकूल भजन गाते रहेंगे। बनारस पहुंचकर यात्री गंगा आरती में शामिल होंगे। लौटते समय भगवान विश्वनाथ का स्मृति चिह्न भेंट किया जाएगा।