12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चे दे रहे हरियाली का संदेश, चलाई दुर्लभ मुहिम

- पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनाने लिया साथ, कई समाज सेवी संगठनों की पहल
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shakeel Khan

Oct 31, 2019

पशुपालकों के चेहरों पर खुशी

पशुपालकों के चेहरों पर खुशी

भोपाल। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बच्चों का सहयोग भी लिया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रहे कई संगठनों ने ये पहल की है। इसके तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में पौधारोपण किया गया है। खासबात ये है कि क्षेत्रवार बच्चों को जमा कर उन्हें इसका दायित्व सौंपा गया।

हरियाली को बचाने और इसके प्रति लोगों को जागरूक करने का काम बच्चे कर रहे हैं। पौधरोपण के दौरान न केवल इन बच्चों को शामिल किया जाता है बल्कि कई पौधे भी उन्हें हाथों से लगवाए जाते हैं। मामले में बताया गया इससे बच्चों का पेड़ पौधों से लगाव बढ़ेगा। इससे वे इनकी देखभाल करेंगे साथ ही बचाने के लिए भी प्रयास करेंगे।

bइस अभियान के तहत कुछ दिन पहले व्यापम चौराहे पर सिंदूर के पौधों का पौधा रोपण किया। इस दौरान कई बच्चे मौजूद थे। वृक्ष मित्र सुनील दुबे से अजय डेविड चंदन और भीम नगर के वृक्ष रक्षकों ने यहां नीम, पीपल बरगद सहित कई और पौधों का रोपण किया। यहां के अलावा शहर में कई और स्थानों पर बच्चों के साथ पौधरोपण किया गया है।

बच्चों को खेलने बनाया मैदान

सम्राट कॉलोनी के पास भी बच्चों ने पौधरोपण किया। यहां आंगनबाड़ी परिसर में चारों ओर पौधे लगाए गए। मोहल्ला समिति केे अध्यक्ष अजीज मोहम्मद खान के मुताबिक इससे पर्यावरण के प्रति बच्चों का लगाव बढ़ेगा। इलाके के कई और हिस्सों में इस तरह की तैयारी है। इसके अलावा इस परिसर में बच्चों को खेलने के लिए भी विकसित किया जा रहा है। यहां कॉलोनी से लगा स्लम एरिया है। यहां रहने वाले बच्चों के लिए समिति ने खेल सामग्री दी है।

नैतिकता की सीख

कई बच्चे ऐसे हैं जो इंटरनेट और मोबाइल के बीच उलझ कर रह गए। फिजिकल एक्टिविटी कम होने से ये कई बीमारियों का शिकार भी हो जाते हैं। विशेषज्ञों की माने तो इससे बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता पर भी असर पड़ रहा है। आउटडोर खेलों के जरिए शारीरिक परिश्रम हो जाता है। मैदान का विकास होना बहुत जरूरी है।