31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चित्रगुप्त धाम : पांच वैदिक ब्राह्मण होंगे शामिल

चित्रगुप्त धाम की प्राण प्रतिष्ठा आज

2 min read
Google source verification
temple

भोपाल। देश के सबसे बड़े चित्रगुप्तधाम की प्राणप्रतिष्ठा का ओयाजन आज से शुरू हो गया। आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा से होगी। इसके बाद प्रतिमाओं का पुष्पाधिवास, जलाधिवास सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसी प्रकार सात मई को विधि विधान के साथ प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मंदिर का निर्माण मनकामेश्वर मंदिर लालघाटी नेवरी राजा रामकिशन पार्वती बाई ट्रस्ट परिसर में किया जा रहा है।

आयोजन में देश के विभिन्न स्थानों से कायस्थ समाज के लोग भाग लेंगे। भगवान चित्रगुप्त दरबार के साथ मां दुर्गा, श्रीराम, राधा कृष्ण , साईंबाबा की प्रतिमाओं की भी स्थापना की जाएगी। ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव नीलू, अभय प्रधान ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा यज्ञाचार्य और प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. भंवरलाल शर्मा, पं. सुधी दुबे सहित पांच वैदिक पंडितों के मार्गदर्शन में होगी।

जैन समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन छह को

भोपाल में स्वर्गीय बाबूलाल प्रधान मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष भी जैन समाज का सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन 6 मई को नंदीश्वर दीप जिनालय में किया जाएगा। यह ट्रस्ट का छठवां आयोजन होगा। इसमें 21 जोड़े दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सुबह 10 बजे सामूहिक बारात निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे वरमाला एवं दोपहर 2 बजे भांवर की क्रियाएं होगी। पारिवारिक माहौल देने के लिए जैन समाज के सभी संगठनों के कार्यकर्ता सभी वैवाहिक रस्मों में मौजूद रहेंगे। इस मौके पर समाज के गणमान्य लोगों और संगठनों की ओर से आशीर्वाद स्वरूप वर-वधु को उपहार भी प्रदान किए जाएंगे। इस आयोजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मंत्रीमंडल के सदस्यों और अनेक जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

देश में व्याप्त अशांति, ऊंच-नीच को खत्म करने का देंगे संदेश

देश में फैल रही अशांति, ऊंच नीच की बढ़ती खाई को खत्म करने और इस्लाम के सही अर्थ को लोगों तक पहुंचाने के लिए जमाअत इस्लामी हिन्द राष्ट्रव्यापी दावती मुहिम (अभियान) ‘इस्लाम सब के लिए’शुरू करेगा। चार मई से शुरू होने वाला यह अभियान तेरह मई तक चलेगा। अभियान के मुख्य संयोजक मिर्जा सुब्हान बेग ने कहा कि इस मुहिम का असल उद्देश्य देशबंधुओं को इस्लाम एक जीवन-व्यवस्था के रूप में परिचित कराना है। इस मुहिम का लक्ष्य मध्यप्रदेश के कम से कम एक करोड़ देशबंधुओं तक इस्लाम के संदेशों को पहुंचाना है। पूरे प्रदेश में 300 स्थानों पर मुहिम के कार्यक्रम आयोजित करने के प्रयास किए जाएंगे।

Story Loader