7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस चर्च में एकसाथ कर सकते है 1500 लोग प्रार्थना, यहां होते है विशेष आयोजन

इस चर्च की लंबाई 180 फीट है और ऊंचाई 80 फीट है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Amit Mishra

Dec 23, 2019

इस चर्च में एकसाथ कर सकते है 1500 लोग प्रार्थना, यहां होते है विशेष आयोजन

इस चर्च में एकसाथ कर सकते है 1500 लोग प्रार्थना, यहां होते है विशेष आयोजन

भोपाल। अरेरा कॉलोनी में बना अज्मशन चर्च नए शहर के बड़े चर्चों में जाना जाता है। यह ईसाई समाज के लोगों की आस्था का खास केंद्र है। इस चर्च की लंबाई 180 फीट है और ऊंचाई 80 फीट है। यू तो यह चर्च काफी पुराना है, लेकिन 2013 में इसका नवीनीकरण किया गया था। इस चर्च की गिनती शहर के बड़े चर्चों में होती है। इस क्षेत्र में बड़े चर्च की कमी को पूरा करने के लिए 2013 में इसका नवीनीकरण किया गया और आधुनिक डिजाइन अपनाया गया, ताकि प्रार्थना करने आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े।

यहां विशेष आयोजन किया जाता है
चर्च परिसर में आशा निकेतन अस्पताल, सेंट जोसेफ स्कूल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पास्टोलर सेंटर और फादर बनने की शिक्षा के लिए एक केंद्र स्थित है। चर्च के सचिव ओडी जोसफ ने बताया कि यह चर्च शहर के बड़े चर्चों में शामिल है और यहां एकसाथ 1500 लोग प्रार्थना कर सकते हैं। क्रिसमस पर भी यहां विशेष आयोजन किया जाता है।

गौशाला बनाई जाती है, झांकी सजाई
जाती है। इसके साथ ही साल भर भी इस चर्च में कई आयोजन किए जाते हैं। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।

फैक्ट फाइल
2013 में किया गया चर्च का नवीनीकरण
180 फीट है चर्च की लंबाई
80 फीट ऊंचाई है

प्रतिभागियों ने सजाए क्रिसमस-ट्री
उधर भोपाल स्थित चर्च परिसर में सजे क्रिसमस-ट्री और कैरोल गीत गाए जा रहे है। सुभाष नगर स्थित सेंट पीटर्स मारथोमा चर्च में क्रिसमस के पहले पडऩे वाले आखिरी रविवार को क्रिसमस-ट्री डेकोरेशन, कैरोल सिंगिग सहित अन्य प्रतियोगिताए आयोजित की गईं।

स्वागत में गीत गाए जाते हैं
चर्च के मुख्य फादर रेव बीजू सैम ने बताया कि क्रिसमस पर कैरोल सर्विस जारी है। कैरोल सिंगिग में प्रभु यीशु के जन्मदिन के स्वागत में गीत गाए जाते हैं। रविवार को 70 से अधिक लोगों ने समूह में केरौल सिंगिग की और क्रिसमस-ट्री सजाए। चर्च में लघु नाटिकाओं, डांस सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी हुए। चर्च में क्रिससम पर फोर्थ कैंडल की लाइटनिंग होगी।