
प्रभु यीशु की आराधना कर काटा केक, बच्चों के संग बांटी खुशियां
भोपाल। प्रभु यीशु का जन्मदिन क्रिसमस-डे बुधवार को राजधानी में उत्साह के साथ मनाया गया। क्रिसमस की शुरुआत मंगलवार मध्यरात्रि से हो गई थी। गिरजाघरों में बुधवार को प्रभु यीशु की आराधना, विशेष प्रार्थना हुईं साथ ही प्रभु यीशु के जीवन चरित्र पर आधारित झांकियां सजाई गई। इसके साथ ही अनेक स्थानों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शहर के कैथोलिक और प्रोटेस्टंट चर्चों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, और लोग प्रभु यीशु की आराधना करते रहे। शहर के सेंट जोसफ चर्च, आशा निकेतन, सेंट फं्रासिस चर्च, सेवा सदन सहित अनेक स्थानों पर झांकियां सजाई गई, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसमें गौशाला, प्रभु यीशु द्वारा किए गए सेवा कार्य सहित अनेक प्रसंगों पर झांकियां सजाई गई थी। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कोहेविॅजा स्थित बिशप हाऊस पहुंचकर आर्च बिशप डॉ लियो कार्नेलियो से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस की शुभकामनाए दीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केक काटा और आर्च बिशप को अपने हाथों से खिलाया। बिशप ने भी उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए बधाई दी।
शांति और सद्भाव की आज सबसे ज्यादा जरूरत: मुख्यमंत्री
गोविंदपुरा स्थित सेंट जोंस चर्च में बुधवार को क्रिसमस महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा भी आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री कमलनाथ उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाइबिल का जो शांति और सद्भाव का संदेश है आज इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं बचपन से ही क्रिसमस का पर्व मनाता आ रहा हूं। सीएम ने ईसाई समाज के लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। चर्च के पदाधिकारियों की ओर से मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर कैरोल सॉन्ग हुए । चर्च के रेव्ह अनिल मार्टिन ने प्रदेश देश की तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
क्रिसमस महोत्सव के अंतर्गत चर्च में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। सुबह प्रभु यीशु के जन्म पर विशेष प्रार्थना की गई इसके बाद रेव्ह अनिल मार्टिन ने प्रभु के आगमन और उनके संदेश के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जन्मोत्सव की खुशियां बांटी गई, केक काटा गया और प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मसीही समाज के युवाओं और बच्चों द्वारा दी गई।
Published on:
26 Dec 2019 08:04 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
