27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर : हज यात्रा को लेकर जारी हुआ सर्कुलर, दो किश्तों में जमा होंगे पैसे, ये है आखिरी तारीख

Haj 2025 : हजयात्रा के ख्वाहिशमंदों के लिए अच्छी खबर है। सेंट्रल हज कमेटी से प्रदेश को हज का अतिरिक्त कोटा मिला है। इसके बाद प्रदेश से यात्रा पर जाने वालों की संख्या आठ हजार हो गई है। जानें क्या है अपडेट

less than 1 minute read
Google source verification
Haj 2025

Haj 2025

Haj 2025 : हजयात्रा के ख्वाहिशमंदों के लिए अच्छी खबर है। सेंट्रल हज कमेटी से प्रदेश को हज का अतिरिक्त कोटा मिला है। इसके बाद प्रदेश से यात्रा पर जाने वालों की संख्या आठ हजार हो गई है। प्रतीक्षा सूची से इनका चयन किया है। यात्रियों को दो किश्तें राशि 2 लाख, 72 हजार, 300 रुपए एक साथ जमा करानी होगी। हजयात्रा के लिए पूरे प्रदेश से दस हजार लोगों ने आवेदन किए। कुर्रा के दौरान इनमें से 7010 लोगों का चयन हुआ। यह कुर्रा सेंट्रल कमेटी मुम्बई में हुआ। सेंट्रल हज कमेटी से प्रदेश को 230 सीटों का कोटा दिया गया। इससे पहले भी करीब नौ सौ सीटें बढ़ चुकी है।

ये भी पढ़ें - दूसरी विदेश यात्रा : सीएम 27 को जाएंगे जापान,जीआइएस के लिए उद्योगपतियों को करेंगे आमंत्रित

देशभर को 3663 सीटों का कोटा

सेंट्रल हज(Haj 2025) कमेटी नौ राज्यों को 3663 सीटों का कोटा जारी किया। इनमें प्रदेश को 230 सीटें मिली। सबसे ज्यादा 1092 सीटें महाराष्ट्र को मिली हैं। उसके बाद तेलंगाना को 656, गुजरात को 483, तमिलनाडु को 303, कर्नाटक को 235, मध्यप्रदेश को 230, दिल्ली को 164, छत्तीसगढ़ को 24 अतिरिक्त सीटें मिली हैं।

ये भी पढ़ें - मालदार सौरभ की डायरी ने बढ़ाया सियासी पारा, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

23 जनवरी तक जमा करानी है दोनों किश्तें

हजयात्रा के लिए चुने गए हजयात्रियों को 2 लाख, 72 हजार, 300 रुपए की राशि जमा करानी है। ये दो किश्तों की राशि है। जमा कराने की अंतिम तारीख 23 जनवरी है।