31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडीदीप बिलकिसगंज के लिए सिटी बस बंद, मिसरोद- नीलबड तक ही जाएंगी बसें

भोपाल से मंडीदीप और बिलकिसगंज तक जाने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। इन दोनों जगहों के लिए भोपाल सिटी बस सेवा बंद हो गई है। इस संबंध में हाईकोर्ट के आदेश के बाद भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) ने बस संचालन बंद कर दिया है। बुधवार को भी यहां के लिए सिटी बस सेवा बंद रही। ये दोनों रूट नगर निगम सीमा के 25 किलोमीटर के बाहर के दायरे में आ रहे थे। नियमानुसार यहां सिटी बस संचालन नहीं किया जा सकेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
bus_city18.png

मंडीदीप और बिलकिसगंज तक जाने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई

भोपाल से मंडीदीप और बिलकिसगंज तक जाने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। इन दोनों जगहों के लिए भोपाल सिटी बस सेवा बंद हो गई है। इस संबंध में हाईकोर्ट के आदेश के बाद भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) ने बस संचालन बंद कर दिया है। बुधवार को भी यहां के लिए सिटी बस सेवा बंद रही। ये दोनों रूट नगर निगम सीमा के 25 किलोमीटर के बाहर के दायरे में आ रहे थे। नियमानुसार यहां सिटी बस संचालन नहीं किया जा सकेगा।

इस संबंध में हाईकोर्ट के फैसले को लेकर बस ऑपरेटर्स के साथ यातायात विभाग भी अपना पक्ष रखने की तैयारी कर रहा है। इस फैसले पर स्टे लेने की कोशिश की जा रही है लेकिन फिलहाल बसें बंद कर दी गई हैं।

मंडीदीप की बसें मिसरोद तक ही जा रहीं हैं जबकि बिलकिसगंज जाने वाली सिटी बसें नीलबड़ तक ही चलाई जा रहीं हैं। सिटी बसें बंद होने से करीब 35 हजार यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। मंडीदीप और बिलकिसगंज के लिए पांच दर्जन सिटी बसों का संचालन होता था।

रोज करीब दो लाख लोग करते हैं सफर
भोपाल में दो दर्जन रूट पर करीब 370 सिटी बसें दौड़ती हैं। सिटी बसों में एक दिन में औसतन दो लाख लोग सफर करते हैं। इनका अधिकतम किराया 45 रुपए तक ही है।

इस आदेश के कारण बंद हुई सिटी बस
एमपी हाईकोर्ट ने सिटी बसों का संचालन नगर निगम सीमा के बाहर नहीं करने का आदेश जारी किया है। कोर्ट ने भोपाल समेत सभी नगर निगमों को यह आदेश जारी किया। कोर्ट ने राज्य सरकार के उस आदेश को भी निरस्त कर दिया जिसमें नगर निगम सीमा के बाहर 25 किलोमीटर के दायरे में सिटी बस संचालन की अनुमति दी गई थी।

Story Loader