10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीर सैनिकों की गाथा बता रहा शहर का शौर्य स्मारक

- प्रदेश में अपनी तरह का इकलौता स्मारक, अरेरा हिल्स पर किया गया है निर्माण

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shakeel Khan

Feb 26, 2024

xp-surya_smarak.jpg

भोपाल। देश के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले वीर सैनिकों के बलिदान और रणभूमि के एहसास को शौर्य स्मारक में महसूस किया जा सकता है। वार मेमोरियल के रूप में अरेरा हिल्स पर करीब सात साल पहले इसका निर्माण किया गया था। यहां युद्ध से जुड़े अस्त्र-शस्त्र देखे जा सकते हैं। वीर सैनिकों को समर्पित शौर्य स्तंभ है। वहीं स्मारक में लाल रंग की आकृति है जो रक्त की बूंद की तरह नजर आती है। दूसरे ओर से यह यह नमस्कार की तरह दिखती है।

शौर्य चक्र और अस्त्र शस्त्र हैं यहां
वीरता के प्रदर्शन पर दिए जाने वाले शौर्य चक्र भी देखे जा रहे हैं। संग्रहालय में परमवीर चक्र, महावीर चक्र सहित कई शौर्य पुरस्कार रखे गए हैं। यहां हवाई जहाज, टैंक्स, पानी के जहाजों के छोटे मॉडल्स आकर्षण का केन्द्र हैं।

युद्ध और दृश्यों को देखकर होते हैं आकर्षित
शौर्य स्मारक को मुंबई के वास्तुकार द्वारा डिजाइन किया गया था, शौर्य स्मारक में युद्ध स्थल से जुड़ी तमाम जानकारियां भी मिलती है। जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। स्मारक को कई हिस्से में बांटा गया है। एक हिस्से में संग्रहालय है तो एक में चित्रों के माध्यम से पाषाणकाल से लेकर आजादी तक युद्ध के क्षण उकेरे गए हैं।

सैनिकों को दी जाती है श्रद्धांजलि
शौर्य स्मारक में कई कक्ष बनाए गए हैं, जिसमें एक गर्भगृह है और एक मुख्य कक्ष है। इसी कक्ष में सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इतना ही नहीं युद्ध के दौरान दुश्मनों से लड़ते हुए अपनी जान गवाने वाले सैनिकों के सम्मान में ये कक्ष बनाया गया है। शौर्य स्मारक लगभग 51 हजार 250 वर्ग मीटर भूमि पर बनाया गया है। शौर्य स्मारक का निर्मित क्षेत्रफल लगभग 8,000 वर्ग मीटर है। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अक्टूबर 2016 में इसे देश को समर्पित किया गया था। पर्यटन की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण केन्द्र है। भोपाल ही देशभर से लोग यहां पहुंचते हैं।