
Club Literati
भोपाल। क्या आप जानते हैं कि सस्पेंस से भरी हिंदी फिल्म 'गुमनामÓ अगाथा क्रिस्टी के नॉवेल 'एंड देन देअर वर नथिंग' पर आधारित थी? दुनिया के सबसे प्रसिद्ध जासूस शेरलॉक होम्स को वायलिन बजाना पसंद था? इसी तरह के 15 दिलचस्प सवाल रविवार शाम स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में आयोजित क्विज में पूछे गए।
क्लब लिटराटी द्वारा आयोजित बुक रीडिंग सेशन के तहत इस क्विज का आयोजन किया गया था जिसमें क्विज मास्टर भी भूमिका 12वीं क्लास के अरुण सिंह निभाई। क्लब लिटराटी की प्रेसिडेंट सीमा रायजादा ने बताया कि क्लब हर महीने किसी एक लोकप्रिय किताब या जॉनर को चुनते हैं और फिर क्लब के मेंबर्स किताबों पर चर्चा करते हैं।
इस बार क्लब ने अवॉर्ड विनिंग साहित्यिक किताबों के बदले थ्रिलर जैसी पॉपुलर कैटेगरी को चर्चा के लिए रखा। जिससे युवा और कैजुअल रीडर्स भी बुक क्लब से जुड़ सकें। क्विज में डॉ. नीलकमल कपूर फस्र्ट, विनीता ढौंढियाल सेकंड और थर्ड नंबर पर डॉ कपूर रहे।
नॉवेल में लंबे समय तक बना रहता है थ्रिल
विकास सिंह द्वारा मॉडरेट किए गए सेशन में मेंबर्स ने सस्पेंस, क्राइम व मिस्ट्री, मर्डर प्लॉट्स समेत साइको थ्रिलर्स से जुड़ी अपनी पसंदीदा किताबों पर चर्चा की और किताबों से जुड़े अपने एक्सपीरियंस शेयर किए। इस दौरान हक्र्यूल पोयरोट, मिस मार्पल और शेरलॉक होम्स जैसे लोकप्रिय जासूसों पर चर्चा की गई।
मेंबर्स ने अश्विन सांघी, रवि सुब्रमण्यम और सुंदर मोहन पाठक जैसे भारतीय लेखकों की किताबों पर भी चर्चा की। नॉवेल और उन पर बनी फिल्मों पर चर्चा करते हुए यंग रीडर्स ने बताया कि हम ढाई घंटे में नॉवेल नहीं पढ़ सकते हैं लेकिन उस नॉवेल पर बेस्ड फिल्म को इस टाइम में देख सकते है।
वहीं कुछ रीडर्स ने कहा कि जब हम नॉवेल पढऩे के बाद मूवी देखते हैं तो हमेशा लगता है कि अरे फलां सीन तो मिस हो गया। मूवी में शॉर्ट थ्रिल होता है जबकि नॉवेल में थ्रिल लंबे समय तक बना रहता है। कार्यक्रम के अंत में क्लब के युवा सदस्य निरंजन ने कीबोर्ड पर शेरलाक होम्स समेत कई ट्यून प्ले कीं।
क्विज में पूछे गए कुछ सवाल
सवाल - वर्ष 2002 में यूनाइटेड अरब अमीरात ने इस पुस्तक को इस्लामिक वैल्यूज के खिलाफ होने का हवाला देकर बैन कर दिया?
जवाब - हैरी पॉटर
सवाल - हिंदी भाषा में &00 से अधिक किताब लिखने वाले क्राइम फिक्शन के पॉपुलर राइटर। जिनका जन्म पंजाब के तरणतारण जिले में हुआ था, पहली लघुकथा '57 साल पुराना आदमीÓ का प्रकाशन मनोहर कहानियां पत्रिका में हुआ था। पहली नॉवेल 'पुराने गुनाह नए गुनहगारÓ का प्रकाशन पत्रिका नीलम जासूस में 196& में हुआ था। राइटर का नाम बताएं?
जवाब - सुरेन्द्र मोहन पाठक
सवाल - सिंगर मो. रफी और छाया द्वारा हिंदी फिल्म के लिए गाए गाने को हॉलीवुड मूवी घोस्ट वल्र्ड में इस्तेमाल किया गया। यह फिल्म अगाथा क्रिस्टी की नॉवेल पर आधारित थी। हिंदी फिल्म का क्या नाम है?
जवाब - गुमनाम
सवाल - हंस जिमर का फेमस डिटेक्टिव जिसे वॉयलिन बजाना पसंद है।
जवाब - शेरलॉक होम्स
Published on:
07 May 2018 08:02 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
