
राजधानी में 'नमो युवा रन' (Photo Source- Patrika Input)
Namo Yuva Run : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म पखवाड़े के अवसर पर मध्य प्रदेश में जगह-जगह कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल में रविवार सुबह 'नमो युवा रन' और 'नशा मुक्त भारत' अभियान के तहत मैराथन दौड़ आयोजित की गई। इस विशेष मैराथन दौड़ को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अटल पथ से युवाओं को पहले तो खास संदेश दिया। इसके बाद हरी झंडी दिखा दौड़ ता आगाज किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ साथ संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद आलोक शर्मा, मंत्री कृष्णा गौर, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पावर समेत हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए।
मैराथन की शुरुआत करने से पहले अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, आज देशभर में नशा मुक्ति को लेकर के अभियान चल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म के अवसर पर सेवा पखवाड़ा भी चल रहा है और इसी के तहत आज मैराथन दौड़ आयोजित की गई है। इस दौरान सीएम ने कहा कि, आज के समय में भारत दुनिया का सबसे युवा देश माना जा रहा है। यहां की 60 फीसदी से अधिक आबादी युवा है। यानी हम बड़ी आसानी से और बेहतर देश का निर्माण कर सकते हैं। लेकिन, इसके लिए सबसे जरूरी है, नशे से दूरी। उन्होंने मध्य प्रदेश के साथ-साथ देशभर के युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की है।
'नशा मुक्त अभियान' के तहत मुख्यमंत्री ने कहा कि, मध्य प्रदेश सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है, फिर चाहे वो राजधानी भोपाल के ड्रग्स मामले की बात क्यों ना हो। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं समेत सभी के लिए बधाई दी और उन्होंने कहा कि आज 'नमो युवा मैराथन' दौड़ में करीब 10 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर के नमो युवा रन को आगे बढ़ाया। पूरे देश में आज इस मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। भोपाल सहित प्रदेश में ड्रग्स की कार्रवाई को लेकर के उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। फिर चाहे वह भोपाल हो या मध्य प्रदेश का कोई भी शहर, गांव, कस्बा और उन्होंने अपील भी की है कि सभी लोग नशे से दूर रहे।
Published on:
21 Sept 2025 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
