मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल रामनरेश यादव के पुत्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल के पुत्र शैलेष यादव का आज लखनऊ में निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और राज्यपाल और उनके शोकाकुल परिजन को गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में हम सब राज्यपाल और उनके परिजन के साथ हैं।
राज्यपाल को देखने मुख्यमंत्री पहुँचे अस्पताल
मुख्यमंत्री राज्यपाल रामनरेश यादव को देखने आज यहाँ बंसल अस्पताल पहुँचे। राज्यपाल का कुछ दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा है। श्री चौहान ने राज्यपाल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
राज्यपाल को देखने पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी वित्त मंत्री जयंत मलैया पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव और आदिम-जाति कल्याण मंत्री ज्ञानसिंह भी अस्पताल पहुँचे।