
सीएम शिवराज को कांग्रेस में आने का निमंत्रण! जानिये किसने दिया... Also Video
भोपाल@दीपेश अवस्थी की रिपोर्ट...
मध्यप्रदेश में होने वाले चुनावों को देखते हुए राजनैतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इसी के चलते दोनों पार्टियां के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है।
इन्हीं सब के बीच शनिवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद्र यादव व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।
चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मप्र में नौजवानों का भविष्य आज के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, ऐसे में हम वचन देते हैं कि हमारी सरकार आने पर हम रोजगार बढ़ाएंगे। इसका हम वचन नौजवानों को दे रहे हैं। यहां उन्होंने आम घोषणाओं से आगे बढ़ते हुए इसे नौजवानों को वचन बताते हुए कहा कि हम घोषणाएं नहीं कर रहे हैं,घोषणाएं दूसरी पार्टी करती है...
समय के साथ बदलता गया लक्ष्य...
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद्र यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस जनता के बीच जाकर नौजवानों से मांग पत्र भरवाएगी...
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की तारीफ...
इस दौरान कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की तारीफ करते हुए कहा कि गौर साहब सच्चे आदमी है, वरिष्ठ विधायक है...
वहीं कृष्णा गौर के बयान पर कमलनाथ ने कहा - उनके घर की बात है, मुझे क्यों बीच में ला रहे हैं...
यहां उन्होंने ये भी कहा कि मैं बाबुलाल गौर क्या सीएम शिवराज को भी कांग्रेस में आने का निमंत्रण देता हूं...
कमलनाथ ने ये भी कहा कि मैंने 2510 करोड़ प्रदेश के विकास के लिए दिए थे, जिसमें से 215 भोपाल के लिए दिए थे...
ऐसे साधा मोदी सरकार पर साधा निशाना....
उन्होंने यहां नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जितने नोट चलन में नहीं थे, उससे ज्यादा नोट वापस आ गए!
वहीं कमलनाथ ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा एक साथ हो सकते हैं, ऐसी सम्भावना है। उन्होंने आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि चुनाव आयोग को चिट्ठी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लिखी है, किसी कार्यकर्ता ने नहीं...
Published on:
1 Sep 2018, 6:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.