
मध्यप्रदेश में चुनाव साल में सरकार ने एक बार फिर अपना पिटारा खोला है। इस बार ग्राम कोटवार को लेकर बड़ी घोषणा हुई है। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित 'कोटवार सम्मेलन' के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान करते हुए कोटवारों का मानेदय दोगुना करने के साथ ही उन्हें अन्य भी कई सुविधाएं देने का ऐलान किया है। इस दौरान सीएम शिवराज ने कोटवारों को गांवों का गूगल भी बताया।
कोटवारों का मानदेय दोगुना
कोटवार सम्मेलन में पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गांव कोटवार प्रशासन की रीड की हड्डी हैं। अगर कोटवार ना हो तो प्रशासन वेंटिलेटर पर चला जाए। कोटवार गांव के गूगल होते हैं प्रशासन के हर विभाग से अगर पूरी जानकारी चाहिए तो कोटवार ही मददगार साबित होता है। इस दौरान उन्होंने कोटवारों का मानदेय दोगुना करने के साथ ही और भी कई सौगातें कोटवारों को दीं।
कोटवारों के लिए ये बड़े ऐलान..
- कोटवारों का मानदेय दोगुना, 4 हजार से बढ़कर 8 हजार मिलेगा वेतन ।
- कोटवार पद पर नियुक्ति के लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता नहीं होगी।
- हर कोटवार को रिचार्ज किया हुआ सिम दिया जाएगा।
- हर कोटवार परिवार को लाडली बहन का लाभ दिया जाएगा।
-सभी कोटवारों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा।
- सभी कोटवारों की वर्दी का रंग अब खाकी होगा।
- कोटवार को रिटायरमेंट के बाद 1 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
- कोटवारों का मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी।
- भूमिहीन कोटवारों को 4000 रुपये के स्थान पर 8000 रुपये दिये जाएंगे।
Published on:
24 Sept 2023 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
