23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM Shivraj Singh Chouhan बाल बाल बचे सीएम, बिजली गिरने से हेलीकॉप्टर खराब हुआ, कार से लौटे भोपाल

CM शिवराजसिंह के हेलीकॉप्टर के पास गिरी बिजली, हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने पर कार से लौटे भोपाल, नागदा में हुआ हादसा
less than 1 minute read
Google source verification
shiv_heli.png

CM शिवराजसिंह के हेलीकॉप्टर के पास गिरी बिजली

एमपी के सीएम शिवराजसिंह चौहान उज्जैन के पास नागदा में बाल बाल बच गए। वे नागदा से लौटने के लिए हेलीकॉप्टर में बैठनेवाले थे कि पास में आकाशीय बिजली गिर गई। हालांकि सीएम शिवराजसिंह इसकी चपेट में आने से बच गए पर इससे हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह को कार से भोपाल लौटना पड़ा।

सीएम शिवराजसिंह चौहान गुरुवार को नागदा में थे। उन्होंने वहां एक रोड शो किया और जनसभा को संबोधित करते हुए नागदा को जिला बनाने की घोषणा की। इस कार्यक्रम के बाद वे देर शाम भोपाल वापस लौटने के लिए हेलीपैड पर आए लेकिन यहां हादसा हो गया। हेलीकॉप्टर खराब हो जाने के बाद सीएम शिवराजसिंह चौहान कार से भोपाल आए।

सीएम ने नागदा में रथ में सवार होकर मेगा रोड शो किया। इसके साथ ही वहां उन्होंने एक जनसभा भी संबोधित की। सीएम ने कार्यक्रम में नागदा-खाचरौद विधानसभा में 216 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। खास बात यह रही कि उन्होंने यहां नागदा को जिला बनाने की घोषणा की। उन्होंने उन्हेल को भी तहसील बनाने की घोषणा की। सीएम ने यहां सामुदायिक भवन और सीएम राइज स्कूल खोलने की भी घोषणा की।

इसके बाद शिवराज सिंह चौहान भोपाल वापस जाने के लिए रवाना हुए लेकिन अचानक मौसम बिगड़ गया। वे हेलीपैड पर पहुंचकर हेलीकॉप्टर में बैठते, इससे पहले ही अचानक जोरदार आवाज के साथ बिजली गिर गई। सीएम शिवराजसिंह इससे बाल बाल बच गए लेकिन हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह को बाय रोड भोपाल जाना पड़ा।

Priyanka Gandhi लक्ष्मीबाई की समाधि पर माथा टेककर लेंगी जनसभा , जानिए प्रियंका गांधी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम