8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाड़ली बहना का खोल दिया पोर्टल, जल्दी करें अप्लाई, सीएम बोले-ट्रैक्टर वाली बहनों 3000 रुपए दूंगा

21 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, जिन्होंने अभी तक लाड़ली बहना योजना के तहत फार्म नहीं भरा है, वे अब ऑनलाइन अप्लाई कर दें, क्योंकि लाड़ली बहना योजना का पोर्टल खुल गया है, जिसमें अब 21 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं फार्म भर सकेंगी.

2 min read
Google source verification
लाड़ली बहना का खोल दिया पोर्टल, जल्दी करें अप्लाई, सीएम बोले-ट्रैक्टर वाली बहनों 3000 रुपए दूंगा

लाड़ली बहना का खोल दिया पोर्टल, जल्दी करें अप्लाई, सीएम बोले-ट्रैक्टर वाली बहनों 3000 रुपए दूंगा

इस बार वे बहनें भी इस योजना का लाभ ले सकेंगी, जिनके घर में ट्रैक्टर है। ये बात हम नहीं कह रहे हैं, ये बात खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कही, उन्होंने ये भी कहा कि इस योजना में जल्द ही 3000 रुपए महीना तक कर दूंगा।

प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपए महीना दिया जा रहा है, इस योजना में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विस्तार कर दिया है, जिसका लाभ अब 21 साल से ऊपर उम्र की महिलाओं को भी मिलेगा, पहले यह योजना सिर्फ 23 साल से 60 साल तक महिलाओं के लिए थी, जिसमें चार पहिया वाहन मालिक परिवार की महिलाओं को भी योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा था, लेकिन अब उनके लिए भी ये योजना है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंच से लाड़ली बहनाओं को संबोधित करते हुए कहा-अब फिर खोल दिया पोर्टल, जो बहनें रह गई, जिनकी उम्र 21 से 23 साल है, उनको भी दूंगा, उनका भी रजिस्ट्रेशन करूंगा, और ट्रैक्टर वाली बहनों अगर तुम्हारे घर में केवल 5 एकड़ जमीन है, तो ट्रैक्टर वाले किसान के घर में भी जो मेरी बहन है, उसको भी एक हजार रुपए दिया गया, लेकिन एक बात और सुनना, ये एक हजार रुपए तक सीमित नहीं रहेगा, मैंने तय किया है, और मैं करूंगा, पैसा का इंतजाम कर रहा हूं, जैसे-जैसे पैसे का इंतजाम हो जाएगा, 1000 से बढ़ाकर 1250 रुपए करूंगा, फिर जैसे जैसे ही पैसे का इंतजाम हुआ फिर 1250 से बढ़ाकर 1500 रुपए करूंगा, फिर 1500 से बढ़ाकर 1750 रुपए करूंगा, फिर 1750 रुपए से बढ़ाकर 2000 रुपए करूंगा, फिर 2000 से बढ़ाकर 2250 रुपए करूंगा, फिर 2250 से बढ़ाकर 2500 रुपए करूंगा, फिर 2500 रुपए से बढ़ाकर 2750 रुपए करूंगा, फिर उसे बढ़ाकर 3000 रुपए करूंगा, सारी दुनिया सुन ले, 3000 रुपए महीना करूंगा ।

आपको बतादें कि इस योजना के तहत प्रदेश में अब तक करीब 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को 1000 रुपए महीना मिल रहा है, अब इस योजना में 21 से 23 साल की महिलाओं को फार्म भरने के लिए फिर से पोर्टल खोल दिया गया है।

20 अगस्त तक किए जाएंगे पंजीयन
लाड़ली बहना योजना में ऑनलाइन आवेदन पंजीयन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है। अनंतिम सूची 21 अगस्त को जारी की जाएगी। अनंतिम सूची पर आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 21 अगस्त से 25 अगस्त तक होगी। आपत्ति के जांच एवं निराकरण 26 अगस्त से 29 अगस्त के बीच किया जाएगा। अंतिम सूची जारी करने की दिनांक 31 अगस्त 2023 होगी। एक सितंबर से 3 सितंबर तक स्वीकृति पत्रों का वितरण किया जाएगा। 10 सितंबर तक राशि का बैंक खाते में अंतरण होगा।