
भोपाल. मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार (shivraj cabinet) में इस बार कौन-कौन मंत्री (minister) बनेगा ये जानने के लिए और इंतजार करना होगा। दिल्ली (delhi) से लेकर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (bhopal) में हुए मंथन के बाद भी मंत्रिमंडल विस्तार का ऐलान नहीं हो पाया है। दिल्ली से लौटकर भोपाल आए सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने सीएम हाउस और बीजेपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंत्री सुहास भगत से चर्चा के बात अभी और इंतजार करने की बात कही है।
सीएम बोले कल नहीं होगा मंत्रिमंडल विस्तार
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों की तरफ से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में साफ कहा कि कल यानि मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होगा। परसों या नर्सों यानि बुधवार या गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के इस बयान के बाद अब साफ हो गया है कि कौन-कौन मंत्री बनने वाला है उनके नाम जानने के लिए इंतजार और बढ़ गया है।
सुबह ही दिल्ली से लौटे सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संभावित मंत्रियों की लिस्ट लेकर दिल्ली गए थे जहां पिछले तीन दिनों से दिल्ली में चल रही कई दौर की बैठकों के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) सुबह ही भोपाल लौटे। माना जा रहा है कि वे जो लिस्ट लेकर दिल्ली गए थे, उसमें कुछ संशोधन के बाद फाइनल कर दिया गया है। रविवार से ही दिल्ली में बैठकों का दौर चलता रहा। शिवराज की गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के साथ भी लंबी चर्चा हुई, जिसमें नामों को अंतिम रूप दिया गया। शिवराज ने संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष के साथ चर्चा की और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ भी बैठक की। रविवार शाम को ही आठ बजे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने उनके बंगले पर गए। यहां दो घंटे तक दोनों में चर्चा हुई। इसी के बाद रात में गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे, शिवराज के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत, प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भी पहुंचे थे। बताया जाता है कि अमित शाह के आवास पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंच गए थे। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल के लिए क्षेत्र, वर्ग और सबसे अहम उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए नामों पर मंथन हुआ।
Published on:
30 Jun 2020 08:54 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
