18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट्रोल-डीजल से भी ज्यादा तेजी से महंगी हुई CNG, 5 महीने में हो चुकी है अजब बढ़ोतरी

भोपाल में सीएनजी के रेट 83 रुपए किलो हैं। लेकिन, बीते पांच महीनों में इसके दामों में 13 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है जो अबतक हुई पेट्रोल-डीजल की बढ़ोतरी से भी ज्यादा है।

2 min read
Google source verification
News

पेट्रोल-डीजल से भी ज्यादा तेजी से महंगी हुई CNG, 5 महीने में हो चुकी है अजब बढ़ोतरी

भोपाल. ये बात तो हम सभी जानते हैं कि, मध्य प्रदेश समेत देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। राजधानी भोपाल में ही पेट्रोल के मौजूदा दाम 118.14 रुपए और डीजल के 101.16 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचे हैं। पिछले डेढ़ महीने में रेट तेजी से बढ़े हैं। आमतोर पर लोग पेट्रोल या डीजल इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में जानकर हैरानी होगी कि, CNG के दामों पर गौर करें तो वो पेट्रोल-डीजल से भी ज्यादा तेजी से महंगी हो रही है। फिलहाल, राजधानी भोपाल में सीएनजी के रेट 83 रुपए किलो हैं। लेकिन, बीते पांच महीनों में इसके दामों में 13 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है जो अबतक हुई पेट्रोल-डीजल की बढ़ोतरी से भी ज्यादा है।


CNG से चलित वाहनों की तरफ बढ़ रहा लोगों का रुझान

जैसे जैसे पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार पड़ती जा रही है, वैसे वैसे लोगों का रुझान सीएनजी से गाड़ी चलाने की ओर बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि, शहर के साथ साथ देश-प्रदेश में अब अकसर लोग सीएनजी से चलित वाहन खरीद रहे हैं। इसी बीच लोगों के लिए चिंता की बात ये है कि, सीएनजी के दामों में तो पेट्रोल-डीजल से भी ज्यादा तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

यह भी पढ़ें- रिश्तेदारों ने हड़प ली संपत्ति, शिकायत लेकर नगर निगम गई महिला तो कर्मचारी बोला- आप तो मर चुकी हो


पांच महीने में ऐसे हुई बढ़ोतरी

सीएनजी के रेट बीते पांच महीनों के दौरान ज्यादा तेजी से बढ़े हैं। दिसंबर 2021 में सीएनजी 70 रुपए प्रतिकिलो में मिल रही थी। ये रेट जनवरी में 73 रुपए हुए, फरवरी और मार्च में 77, तो अप्रैल में बढ़कर 83 पर जा पहुंचे हैं। बता दें कि, अप्रैल माह में ही सीएमजी के दामों में दो बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।


इसलिए CNG की तरफ बढ़ रहा लोगों का रुझान

पिछले कुछ महीनों में भले ही सीएनजी के रेट काफी बढ़े। फिर भी यह पेट्रोल-डीजल से सस्ती है। ऐसे में लोगों का रूझान अब सीएनजी गाड़ियों की तरफ बढ़ा है। वरुण रमतानी ने बताया, रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद से पेट्रोल की कीमतों में बहुत इजाफा हुआ है। जिसकी वजह से अब मैंने CNG की तरफ शिफ्ट कर लिया है। CNG के दाम भले ही बढ़े हो, पर ये अभी भी पेट्रोल और डीजल के रेट से कम है। इसके अलावा गाड़ी माइलेज भी ज्यादा निकाल रही है।

रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ तो लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो