भोपाल

Cockroach ko kaise bhagayein: रातों-रात भाग जाएंगे किचन के सारे कॉकरोच, बस लौंग के साथ ये चीज मिलाकर रख दें

भोपाल। शायद ही कोई घर या किचन हो जहाँ लोग कॉकरोच से ना परेशान हों। कॉकरोच शारीरिक तौर पर भले ही किसी को न नुकसान पहुंचाए मगर ये अपने ये अपने शरीर पर अनेकों ऐसे हानिकारक और विषैले बैक्टीरिया और जीवाणु लेकर घुमते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकते हैं।

2 min read
Sep 11, 2023
Cockroach ko kaise bhagayein

कई बार महीनों साफ-सफाई ना करने से भी किचन के ड्रॉर, अलमारी, सिंक की नाली, पाइप, बंद जगहों में कॉकरोच अपना घर बना लेते हैं। कई बार ये बर्तनों, भोजन, खाने-पीने की अन्य वस्तुओं में भी घुस जाते हैं और उन्हें खराब कर देते हैं। ऐसे में ये सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स (cockroach bhagane ke tips) बताएंगे जिनकी मदद से आप कॉकरोच (cockroach se kaise payein nijat) से छुटकारा पा जाएंगे.....

-आपके किचन या कमरों में कॉकरोच दिखाई दे तो आप लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. लौंग की गंध से तिलचट्टे भाग जाते हैं. इसके लिए 10-12 लौंग को पीस लें. अब इसमें नीम के तेल को मिक्स कर लें और इसे उन जगहों पर स्प्रे कर दें जहां तिलचट्टे छिपे हुए हैं. लौंग और नीम का गंध कॉकरोच को पसंद नहीं होता. आप साबुत लौंग को भी नीम के तेल में डालकर रख सकते हैं.

-आपके खाने का स्वाद बढ़ाने वाला तेज पत्ता सबसे तेज़ी से आपके घर से कॉकरोच भगाने में भी काम आता है बस आप हाथ से मसलकर तेज पत्ता का चुरा बना लें फिर इसे रसोई के हर कोने में या फिर जहां पर भी ज्यादा कॉकरोच हों वहां पर डाल दें। इसकी गंध से छिपे हुए कॉकरोच भी बाहर निकल आते हैं और वहां से भाग जाते हैं।

-आपको 10 लौंग लेकर उसमें नीम का तेल मिलाकर किचन के कोने-कोने में छिड़क देना है. इससे आपके रसोई से कॉकरोच कोसों दूर हो जाएंगे क्योंकि इसकी गंध वो बर्दाश्त नहीं करते हैं.

-बेकिंग सोडा (baking soda) कॉकरोच भगाने का सबसे आसान तरीका है. आपको बेकिंग सोडा में चीनी मिलाकर उस जगह पर रख देना है, जहां आपको लगता है सबसे ज्यादा कॉकरोच आते हैं, फिर देखिए कैसे भागते हैं ये आपकी रसोई से.

-मिट्टी तेल का भी तिलचट्टों को भगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. जहां-जहां भी कॉकरोच ने अपना डेरा जमा लिया है, वहां पर मिट्टी के तेल को छिड़क दें. आप इस तेल में थोड़ा सा पानी भी मिक्स कर सकते हैं. इस उपाय से कॉकरोच फिर कभी नहीं आएंगे आपके घर.

-पुदीने के तेल में थोड़ा सा नमक और पानी मिलाकर कॉकरोच वाली जगहों पर स्प्रे कर दें. काफी हद तक इनसे छुटकारा मिल जाएगा.

-अगर आपको ये नहीं पता तो हम बता दें कि कॉकरोच अंडे के छिलकों से डरते हैं और ये बात ये रिसर्च में साबित भी हो चुकी है। आप अगर घर में अंडा खाते हैं तो आप इसक छिलका शेल्फ पर कुछ देर के लिए रख कर छोड़ दें कॉकरोच आसानी से खुद ही गायब हो जाएंगें।

Published on:
11 Sept 2023 01:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर