24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भरोसे एक लाख की आबादी

बीमा के तहत 50 हजार कर्मचारियों को सिर्फ ओपीडी सुविधा का लाभ

2 min read
Google source verification
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भरोसे एक लाख की आबादी

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भरोसे एक लाख की आबादी

भोपाल/मंडीदीप. औद्योगिक शहर की एक लाख से ज्यादा की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर महज एक 30 बिस्तरों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की सुविधा उपलब्ध है। वहीं विभिन्न कारखानों में काम करने वाले 50 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को भी बीमा निगम के द्वारा केवल ओपीडी की सुविधा ही दी जा रही है। यह स्थिति तब है जब सरकारी अस्पताल और बीमा निगम की ओपीडी में रोजाना एक हजार से ज्यादा मरीज अपना उपचार कराने पहुंचते हैं।

इस स्वास्थ्य केन्द्र में केवल महिलाओं को प्रसूति की सुविधा और अन्य रोगों का उपचार केवल ओपीडी में होता है, अगर कोई रोगी गंभीर रोग से पीडि़त है तो इन हालातों में मरीज को उपचार के लिए भोपाल रेफर कर दिया जाता है। इसके अलावा सडक़ हादसों में घायलों को यहां प्राथमिक उपचार के अलावा कोई और सुविधा नहीं मिलती। इन परिस्थिति में कई बार गंभीर रूप से घायल उपचार के अभाव में भोपाल जाते-जाते रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।

बीमा निगम का अस्पताल ही नहीं

शहर के करीब 750 कारखानों के कर्मचारियों को ईएसआई के रूप में प्रतिमाह एक बड़ी राशि बीमा निगम के पास जाती है, लेकिन निगम बीते एक दशक से कर्मचारियों की सुविधा के लिए सर्वसुविधायुक्त अस्पताल खोलने की बात कर रहा है, लेकिन अमल नहीं कर रहा है। निगम द्वारा कर्मचारियों को केवल मंडीदीप और सतलापुर में ओपीडी की सुविधा दी गई है वह भी निश्चित समय के लिए। इसके अलावा एक अस्पताल से सेकंडरी केयर का अनुबंध किया है जो इस माह से शुरू हुआ है।

- औद्योगिक शहर को देखते हुए यहां 100 बिस्तरों का सर्वसुविधायुक्त अस्पताल होना चाहिए, जिसमें सभी रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों के होने के साथ ट्रामा सेंटर की भी सुविधा हो। - अब्दुल रहीम खान, रहवासी मंडीदीप

- शहर में बीमा निगम करोड़ों रुपए की राशि प्रतिमाह मंडीदीप से प्राप्त करता है, इसे देखते हुए यहां एक सर्वसुविधायुक्त अस्पताल होना चाहिए। - दशरथ साहू, कर्मचारी

- मंडीदीप में 50 बिस्तरों का सिविल अस्पताल स्वीकृत हो चुका है, भवन निर्माण का काम चल रहा है, जल्द ही इसकी सुविधा लोगों को मिलने लगेगी।
सुरेन्द्र पटवा, विधायक भोजपुर