25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हवाला केस: NSUI का हंगामा, पुलिस ने घेरकर मारी लाठियां, अरुण यादव ICU में

मध्यप्रदेश के मंत्री 500 करोड़ रुपए का हवाला कांड कर रहे हैं। ऐसे में अब पीएम क्या कहेंगे? प्रधानमंत्री को इस मामले में दखल देना चाहिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anwar Khan

•

Updated: 16 Jan 2017, 5:07 PM IST

mp congress, arun yadav, protest, congress protest

mp congress, arun yadav, protest, congress protest, hawala case, katni, katni hawala case, 500 crore hawala case, sanjay pathak, minister sanjay pathak

भोपाल। कटनी के 500 करोड़ रुपए के हवाला केस में नाम सामने आने के बाद से मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री संजय पाठक पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया है। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शिवराज सरकार पर बड़ा हमला बोला। वहीं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन किया। इस प्रधार्शन में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए। प्रदर्शन जब ज्यादा हुआ तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी डाला और NSUI कार्यकर्ताओं को लाठियां भांजी। पुलिस ने घेरकर कांग्रेसियों को पीटा। इस लाठी चार्ज में अरुण यादव समेत कई लोग घायल हो गए। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि, पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठियां भांजीं। पुलिस के लाठीचार्ज से NSUI की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृता धवन, प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण यादव और प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान सहित कुछ कार्यकर्त्ता मामूली रूप से घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस से जेपी हॉस्पिटल पहुंचा गया। वहीँ अरुण यादव को ज्यादा चोटें आयीं, उनका MRI भी कराया गया।







कटनी कांड में पीएम मोदी दें दखल: अरुण यादव
इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कटनी हवाला कांड में मंत्री संजय पाठक का इस्तीफा मांगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वे इस मामले में सीधे दखल दें। यादव ने कहा कि पीएम ने कहा था कि न खाऊंगा न खाने दूंगा। मध्यप्रदेश के मंत्री 500 करोड़ रुपए का हवाला कांड कर रहे हैं। ऐसे में अब पीएम क्या कहेंगे? प्रधानमंत्री को इस मामले में दखल देना चाहिए और आईपीएस गौरव तिवारी का तबादला रद्द कर इस पूरे मामले की जांच उन्हीं से करानी चाहिए। यादव ने कहा कि गौरव तिवारी बनारस के रहने वाले हैं और बनारस पीएम मोदी की संसदीय सीट है। इसलिए मोदी को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।




उधर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने मंत्री पाठक को पद से हटाने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास के घेराव का एलान किया। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इस आंदोलन में एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृता धवन सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इससे पहले भोपाल में ही बोर्ड ऑफिस चौराहे पर कांग्रेस ने संजय पाठक का पुतला फूंका गया।


arun yadav