25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली रैली के लिए कांग्रेस ने बुक की 24 बोगियों की स्पेशल ट्रेन, हबीबगंज से आज होगी रवाना

एक सप्ताह से विधानसभा वार चल रही थी पदाधिकारियों की बैठकें, अकेले भोपाल से 5 हजार कार्यकर्ता जुटेंगे दिल्ली में

2 min read
Google source verification
congress mla suresh rathkheda relative beat in punk at shivpuri

कांग्रेस MLA के रिश्तेदार पर जानलेवा हमला, भागकर बचाई जान

भोपाल/ दिल्ली में 14 दिसंबर को कांग्रेस की प्रस्तावित रैली में राजधानी से 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता-पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। रैली में जाने वाले 3 हजार लोगों का कांग्रेस कार्यालय में पंजीयन हो चुका है। महिला कार्यकर्ता, यूथ कांग्रेस, समेत राजधानी के मंत्री व विधायक अपनी-अपनी ताकत दिखाने अलग से वाहन व्यवस्था करके अपने विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं-समर्थकों को दिल्ली भेज रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा का अनुमान है कि भोपाल से ही 5 हजार से अधिक कांग्रेसी रैली में शामिल होंगे।

24 बोगियों की एक स्पेशल ट्रैन बुक की है, जो हबीबगंज स्टेशन से 13 दिसंबर को तीन बजे रवाना होगी। इसके अलावा 12 बसें भी की है जिनमें कार्यकर्ता जाएंगे। इसके अलावा उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के लिए 2 बोगियां अलग से आरक्षित की गई है। कैलाश मिश्रा का कहना है कि 20 बसें दिल्ली ले जाई जाएगी। अलग-अलग निजी वाहनों, गाडिय़ों और अन्य साधनों से भी कार्यकर्ता जा रहे हैं। कई कार्यकर्ता 11 और 12 दिसंबर को ही निकल चुके हैं। महिला कांग्रेस की करीब 300 कार्यकर्ताओं की एक टोली भोपाल से जाएंगी। वहीं, यूथ कांग्रेस के सबसे अधिक लोग इस रैली में शामिल होने जा रहे हैं। इसके लिए कई ने अपने-अपने वाहन की व्यवस्था की है। ट्रेन से जाने

वाले सभी कार्यकर्ता 14 दिसंबर को ही वापस एक साथ लौटेंगे। निजी वाहन वाले अपनी सुविधा के अनुसार वापसी करेंगे। कैलाश मिश्रा का कहना है कि कई कार्यकर्ताओं को जगह व साधन नहीं होने के कारण मना करना पड़ रहा है।

ऐसे बनाई रणनीति

हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर कार्यकर्ताओं को दिल्ली रैली के लिए तैयार किया गया। विधानसभा वार जिम्मेदारों को जिम्मा दिया गया कि भीड़ जुटाने के लिए टारगेट दिया गया। जिन्हें जिम्मा देकर कहा गया कि अपने-अपने साथ खाने की व्यवस्था भी लेकर चले। कई ग्रुप में खाना पैक करवाकर रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि पार्टी की तरफ से खाने-आने-जाने का खर्चा नहीं दिया गया है। अपने-अपने स्तर पर भोजन पानी की व्यवस्था जुटाने के निर्देश दी गई।