
भोपाल। कांग्रेस ने गुरुवार को अपने 133वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश में पहली बार बालसेवा दल का गठन किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस संगठन मंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने पीसीसी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश कांग्रेस एक नई शुरुआत कर रही है। जिसमें बच्चों को संगठन से जोड़कर कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जब गठन हुआ था तो उस समय कांग्रेस की विचारधारा थी आम जनमानस तक अपनी बात पहुंचाना। लेकिन अब आने वाली पी़ढ़ी के बच्चों को कांग्रेस की विचारधारा के बारे में बताने के लिेए बाल सेवा दल का गठन कर रही है। इस बाल सेवा दल में आठवीं कक्षा के 21 बच्चों का बाल सेवादल तैयार किया जाएगा है। जिसमें बच्चों को कांग्रेस की विचारधारा के साथ नेहरू, तिलक, सुभाष जैसे महापुरूषों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस पर बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस पर निशान साधते हुए कहा कि वहां कोई विचारधारा नहीं है।
कांग्रेस ने मनाया 133वां स्थापना दिवस
कांग्रेस के 133वें स्थापना दिवस के मौके पर भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर दो दर्जन वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया गया। वहीं सेवादल का 94 वां स्थापना दिवस भी आज ही मनाया गया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में विधानसभा में उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पूर्व मंत्री हजारीलाल रघुवंशी सहित चंद्रिका द्विवेदी, कुणाल चौधरी व अन्य नेतागण मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को शपथ भी दिलाई गई।
'आज अंबेडकर का संविधान खतरे में हैं, हम उसे बचाएंगे'
इधर, राहुल गांधी ने ध्वजारोहण करने के बाद कांग्रेस मुख्यालय में बच्चों को मिठाईयां बांटी। इस मौके पर राहुल गांधी ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज अंबेडकर का संविधान खतरे में है, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सच का साथ दिया है। आज के समय में बाबा साहेब अंबेडकर का दिया हुआ संविधान खतरे में है, उस संविधान पर हमला हो रहा है। ये देखना दुखद है। लेकिन हमारा कर्तव्य है कि हम संविधान की रक्षा करें। राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां कांग्रेस ने हमेशा सच का साथ दिया है तो वहीं बीजेपी लगातार झूठ बोलती आ रही है। उन्होंने कहा कि हम भले ही हार जाएं, लेकिन सच का साथ नहीं छोड़ेंगे।
राहुल गांधी बने पार्टी के 19वें अध्यक्ष
आपको बता दें कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद ये उनका स्थापना दिवस है, जिसमें उन्होंने ध्वाजारोहण किया और पार्टी नेताओं को संबोधित किया। राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के 19वें अध्यक्ष बने हैं। राहुल नेहरू-गांधी परिवार की 5वीं पीढ़ी के 5वें ऐसे शख्स हैं जिन्होंने ये कुर्सी संभाली है। इससे पहले उनके नाना जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री रहते समय 5 साल, इंदिरा गांधी- राजीव गांधी ने करीब 5-5 साल, सोनिया गांधी ने 19 साल तक इस पद को संभाला है।
Published on:
28 Dec 2017 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
