
कांतिलाल भूरिया को कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बना दिया है
एमपी में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस आदिवासियों पर सबसे ज्यादा फोकस कर रही है। कांग्रेस ने अपना आदिवासी कार्ड चलते हुए कांतिलाल भूरिया को कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बना दिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी यानि AICC ने आदिवासी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया को 32 सदस्यीय समिति का अध्यक्ष बनाया है।
एमपी में तीन माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव और सन 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज करते हुए ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं। कांग्रेस ने एमपी में विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के चंद्रकांत दामोदर हंडोरे को ऑब्जर्वर बनाया है जबकि राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। इसी के साथ एमपी की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भी ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं।
इधर एमपी में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान समिति भी गठित कर दी है। इस अहम समिति में कांग्रेस के 32 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। कांग्रेस की चुनाव प्रचार अभियान समिति में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के साथ वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल भी हैं। इनके अलावा समिति में विवेक तंखा, राजमणि पटेल, नकुलनाथ, सज्जन सिंह वर्मा, एनपी प्रजापति, केपी सिंह, लक्ष्मण सिंह, बाला बच्चन, तरुण भनोट, ओमकार सिंह मरकाम, विजयलक्ष्मी साधो, राजेंद्र सिंह, हिना कांवरे, लाखन सिंह यादव, सुखदेव पांसे, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, सुरेंद्र सिंह, हनी बघेल, रामनिवास रावत, सुरेंद्र चौधरी, आरिफ मसूद, महेंद्र जोशी, शोभा ओझा, राजीव सिंह और अशोक सिंह भी सदस्य हैं। आदिवासी और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठतम नेताओं में शुमार कांतिलाल भूरिया को इस 32 सदस्यीय समिति का अध्यक्ष बनाकर अहम दायित्व दिया गया है।
Published on:
01 Aug 2023 10:54 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
