
कोरोना की चपेट में कांग्रेस विधायक, कमलनाथ और पूर्व मंत्री से साथ बैठक में थे शामिल
भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है। मध्यप्रदेश में एक कांग्रेस विधायक भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के कोरोना संक्रमित होने की खबर है।
पूर्व सीएम के साथ की थी बैठक
कुणाल चौधरी के कोरोना संक्रमित होने के बाद बताया जा रहा है कि कुणाल चौधरी ने 4 जून को पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ एक बैठक में शामिल हुए थे। इस बैठक में युवा मोर्चा कार्यकर्ता, एनएसयूआई कार्यकर्ता, पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी शामिल थे।
गेहूं खरीदी केन्द्र में दिया था धरना
कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने हाल ही में गेहूं खरीदी केन्द्र में धरना दिया था। इस दौरान वो अधिकारियों पर भड़क गए थे। विधायक कुणाल अधिकारियों पर गेहूं खरीदी में देरी की वजह से भड़के हुए थे। उन्होंने फोन पर अधिकारियों को फटकार लगाई थी। साथ ही कहा कि मेरा माथा खराब हो गया है, मैं सभी को ठीक कर दूंगा। जिसके बाद विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
सिंधिया भी संक्रमित
बता दें कि कोरोना वायरस की चपेट में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आ गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Published on:
13 Jun 2020 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
